फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   A magnificent display of lamps arranged at Maharaja Agrasen Chowk.

Firozabad News: महाराजा अग्रसेन चौक पर सजाई गई भव्य दीपमालिका

Sat, 10 Oct 2026 11:48 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sat, 10 Oct 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
A magnificent display of lamps arranged at Maharaja Agrasen Chowk.
महाराजा अग्रसेन की आरती उतारते अग्रोहा विकास समिति के पदाधिकारी एवं महिलाएं। संवाद - फोटो : महाराजा अग्रसेन की आरती उतारते अग्रोहा विकास समिति के पदाधिकारी एवं महिलाएं। संवाद
फिरोजाबाद। श्री 1008 महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव समिति के तत्वावधान में शनिवार को विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। अग्रसेन चौक पर भव्य सजावट के साथ ही दीपमालिका सजाई गई। इस दौरान काफी श्रद्धालु मौजूद थे। अग्रोहा विकास ट्रस्ट की ओर से दीपमालिका सजाने के साथ सुंदरकांड पाठ का आयोजन कराने के साथ प्रसाद का वितरण किया गया।
विज्ञापन


महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव समिति के तत्वावधान में 11 दिवसीय कार्यक्रमों के तहत शनिवार को अग्रोहा विकास ट्रस्ट द्वारा श्री महाराजा अग्रसेन कन्या विद्यालय दुर्गानगर में दीपमालिका सजाने के साथ बाल संस्कृति संध्या आयोजित की गई। शुभारंभ ट्रस्ट अध्यक्ष मोहन लाल जिंदल, अग्रवाल सभा अध्यक्ष मनोज बंसल ‘लल्ला’ की उपस्थिति में किया गया। ट्रस्ट अध्यक्ष मोहनलाल जिंदल का मनोज बंसल लल्ला ने पीत दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया। संचालन सचिन मित्तल ने किया। इधर अग्रोहा विकास समिति की ओर से शाम को अग्रसेन चौक निकट रामलीला स्थित अग्रसेन चौक पर भव्य दीप मालिका सजाई गई। इसमें समिति के पदाधिकारी मौजूद थे। इस दौरान जयंती महोत्सव समिति संयोजक नमन बंसल ‘टंडन’, नगर महापौर कामिनी राठौर, अमित बंसल ‘राज’, प्रदीप अग्रवाल, अजय बंसल, विवेक बंसल, निखिल बंसल, अनिल अग्रवाल, प्रदीप टंडन, सुनील टंडन, अनुग्रह गोपाल, राकेश नवरंग सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन


आज निकलेगी भव्य शोभायात्रा

श्री 1008 महाराजा अग्रसेन जयंती पर के मौके पर 11 अक्तूबर को सुबह नौ बजे अग्रवाल धर्मशाला पर ध्वजारोहण किया जाएगा। 11 बजे महाराजा अग्रसेन की जयंती पर हवन यज्ञ का आयोजन होगा। शाम को सात बजे सदर बाजार स्थित राधाकृष्ण मंदिर से दो दर्जन से अधिक झांकियों के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। शुभारंभ पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह, प्रमुख उद्यमी देवी चरण अग्रवाल करेंगे। विभिन्न सामाजिक संगठनों की ओर से शोभायात्रा का स्वागत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed