फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Vishwa Hindu Parishad and Bajrang Dal recited Hanuman Chalisa

Firozabad News: विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने किया हनुमान चालीसा का पाठ

Tue, 09 May 2023 05:57 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Tue, 09 May 2023 05:57 PM IST
विज्ञापन
Vishwa Hindu Parishad and Bajrang Dal recited Hanuman Chalisa
विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने किया हनुमान चालीसा का पाठ
विज्ञापन

- नई बस्ती के सामने स्थित हनुमान मंदिर पर एकत्रित हुए लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
शिकोहाबाद। केरल में कांग्रेस पार्टी द्वारा अपने चुनावी घोषणा पत्र में बजरंग दल पर बैन लगाने तथा उसे पीएफआई संगठन के समान बताने पर विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं में रोष व्याप्त है। विरोध स्वरूप मंगलवार को नई बस्ती के सामने स्थित हनुमान मंदिर पर कार्यकर्ताओं ने हनुमान चालीसा का पाठ किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोगों ने एकत्रित होकर हनुमान चालीसा पढ़ा।

मंगलवार शाम पांच बजे बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता नई बस्ती के सामने स्थित हनुमान मंदिर पर एकत्रित होने लगे। सभी लोगों के हाथ में हनुमान चालीसा था। मंदिर के बाहर सड़क पर फर्स बिछा कर लोगों ने एक साथ एक स्वर में हनुमान चालीसा का पाठ शुरू किया। लगभग 20 मिनट तक हनुमान चालीसा का पाठ किया और फिर समापन के बाद बूंदी का वितरण किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के साथ बजरंग बली के भक्त और धार्मिक जनता ने भी भाग लिया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि बजरंग दल पर बैन लगाने की कह कर कांग्रेस ने अपनी हिंदू विरोधी मानसिकता का परिचय दिया है। जिसे हिंदू समाज कभी बर्दाश्त नहीं करेगा। इस अवसर पर ब्रजेश चौहान जिलाध्यक्ष विहिप, जिला महामंत्री शशि कांत शर्मा के अलावा करणी सेना के जिलासंगठन मंत्री अंबिके भदौरिया, हरिओम भदौरिया, नीलू तोमर, अनिल कुमार कुलश्रेष्ठ सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed