{"_id":"65ca20e78ccd17e6e604e635","slug":"villagers-demand-administration-to-catch-loose-cattle-firozabad-news-c-169-1-sagr1026-117717-2024-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: ग्रामीणों ने प्रशासन से की छुट्टा गोवंश को पकड़ने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: ग्रामीणों ने प्रशासन से की छुट्टा गोवंश को पकड़ने की मांग
Mon, 12 Feb 2024 07:15 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Mon, 12 Feb 2024 07:15 PM IST
विज्ञापन
टूंडला। लाइनपार क्षेत्र में छुट्टा गोवंश किसान की फसलों को उजाड़ रहे हैं। रात-दिन पहरेदारी करने के बावजूद छुट्टा गोवंशों से फसलों का बचाव नहीं कर पा रहे हैं। किसानों ने खंड विकास अधिकारी से छुट्टा गोवंशों को पकड़वाने की मांग की है।
तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत रुधऊ मुस्तकिल के गांव गढ़ी भक्ति, विजयी गढ़ी, नगला ह्रदय आदि किसानों ने खंड विकास अधिकारी प्रभात रंजन को दिए शिकायती पत्र में कहा है कि किसानों की खेतों में लहलहाती फसलों को छुट्टा गोवंश उजाड़ रहे हैं। गांव गढ़ी भक्ति में गोशाला होने के बाद भी भारी संख्या में छुट्टा गोवंश घूम रहे हैं। मुख्यमंत्री के आदेशों के बावजूद उन्हें पकड़वाकर गोशाला नहीं भिजवाया जा रहा है। मांग करने वालों में रामप्रकाश कुशवाह, पूरन सिंह, पंकज ठाकुर, दिलीप बघेल, भानु प्रताप, अजय कुमार, राम सेवक, राजपाल, धर्मेंद्र तोमर, अशोक हैं।