फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Villagers blocked the Semra Atiqabad toll by keeping the dead body

Firozabad News: सेमरा अतीकाबाद टोल पर शव रखकर ग्रामीणों ने लगाया जाम

Sun, 23 Apr 2023 12:06 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sun, 23 Apr 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
Villagers blocked the Semra Atiqabad toll by keeping the dead body
सेमरा अतीकाबाद टोल पर शव रखकर ग्रामीणों ने लगाया जाम
विज्ञापन


महाराष्ट्र में टोल पर काम करने के दौरान 20 अप्रैल को युवक की हो गई थी मौत, मुआवजा की मांग कर रहे परिजन
संवाद न्यूज एजेंसी

कठफोरी। महाराष्ट्र के मुम्बई पूना हाईवे पर खालापुर टोल पर काम करते समय युवक की मौत के बाद शनिवार को उसका शव थाना सिरसागंज के गांव बिनाई पहुंचा तो परिजन ने मुआवजा की मांग को लेकर सेमरा अतीकाबाद पुल पर जाम लगा दिया। जाम लगते ही वाहनों का आवागमन ठप हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने समझा-बुझाकर मामले को शांत कराया।
थाना सिरसागंज के विनाई निवासी मकरंद सिंह (27) मुम्बई-पूना हाईवे पर खालापुर स्थित टोल पर काम करता था। टोल पर काम करने के दौरान 20 अप्रैल को उसकी संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई थी। युवक की मौत होने की जानकारी मिलने के बाद परिजन शव को लेने मुम्बई पहुंच गए थे। वहां पर टोल के स्टाफ ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजन को सौंप दिया था। टोल मैनेजर ने मृतक श्रमिक को मुआवजा राशि आदि को दिए जाने का आश्वासन परिजन को दिया था। शनिवार को शव लेकर परिजन घर वापस बिनाई आए तो परिवार में आक्रोश फैल गया। मृतक की पत्नी रचना देवी का रो-रोकर बुरा हाल था। क्योंकि उसके पास दो छोटी-छोटी बेटियां हैं। आखिर वह अपना जीवन यापन कैसे करेगी। आक्रोशित ग्रामीणों ने शाम को हाईवे पर सेमरा अतीकाबाद टोल टैक्स के पास शव को रखकर जाम लगा दिया। जाम की सूचना पर थानाध्यक्ष सिरसागंज उदयवीर सिंह मलिक पुलिस फोर्स के साथ पहुंच गए। उन्होंने परिजन से बातचीत करने के बाद उक्त टोल मैनेजर से बात की।
विज्ञापन

कंपनी के टोल मैनेजर ने आश्वासन दिया कि सोमवार तक परिजन की सहायता राशि का चेक भेज दिया जाएगा। कंपनी की ओर से पत्र भी भेज दिया गया। इसके बाद ही परिजन ने जाम खोल दिया। शव को अंतिम संंस्कार करने के लिए घर को चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed