{"_id":"58e79e044f1c1bf5465b8e88","slug":"vhp-s-provincial-minister-firing-on-the-law","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानून को ताक पर रख विहिप के प्रांतीय मंत्री ने की फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानून को ताक पर रख विहिप के प्रांतीय मंत्री ने की फायरिंग
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद
Updated Fri, 07 Apr 2017 11:40 PM IST
विज्ञापन
बैठक के बाद फायरिंग करते विहिप कार्यकर्ता।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिंदू वाहिनी के संस्थापक योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनते ही हिंदू संगठनों से जुड़े कार्यकर्ता और नेता जोश में हैं। शुक्रवार को विश्व हिंदू परिषद के प्रांतीय संगठन मंत्री मनोज कानून ही भूल गए। लाइसेंसी पिस्टल से उन्होंने दनादन हवाई फायर कर दिए।
कोटला चुंगी चौराहे पर स्थित एक होटल में शुक्रवार को विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल की संयुक्त बैठक थी। बैठक में आगरा से विहिप के प्रांतीय संगठन मंत्री मनोज भाग लेने आए थे। बजरंग दल के विभाग संयोजक पंडित वीनेश भाई अपनी लाइसेंसी पिस्टल लगाए थे। बैठक के बाद वीनेश की पिस्टल को विहिप के प्रांतीय संगठन मंत्री मनोज ने हाथ में ले लिया और हवाई फायरिंग शुरू कर दी। कार्यकर्ता जोश में जयश्रीराम के नारे लगाते रहे। कोटला चुंगी पर फायरिंग होते ही सनसनी फैल गई। बता दें कि हर्ष फायरिंग कानून जुर्म है। डीजीपी ने इस पर रोक लगा रखी है। विहिप नेता द्वारा की गई फायरिंग पर बजरंग दल के विभाग संयोजक वीनेश भाई ने कहा कि लाइसेंसी पिस्टल मेरी थी और संगठन मंत्री मनोजजी द्वारा कोई फायर नहीं किया गया। उन्होंने पिस्टल मुझसे देखने को ली थी।