फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   vehicle of former minister Ashok Yadav convoy collided with tractor in Firozabad

फिरोजाबाद: पूर्व मंत्री के काफिले की गाड़ी से ट्रैक्टर की टक्कर, सुरक्षा गार्ड ने चालक को पीटा; फिर भड़के लोग

Sun, 02 Nov 2025 10:30 PM IST
राहुल तिवारी संवाद न्यूज एजेंसी, शिकोहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, शिकोहाबाद Published by: राहुल तिवारी Updated Sun, 02 Nov 2025 10:30 PM IST
सार

शिकोहाबाद में पूर्व मंत्री अशोक यादव के काफिले की गाड़ी से ट्रैक्टर टकराने पर सुरक्षा गार्ड ने चालक की पिटाई कर दी। इससे नाराज स्थानीय लोगों ने हंगामा किया। पुलिस ने पहुंचकर मामला शांत कराया। 
 

विज्ञापन
vehicle of former minister Ashok Yadav convoy collided with tractor in Firozabad
पूर्व मंत्री के काफिले की गाड़ी से ट्रैक्टर की टक्कर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रविवार रात शिकोहाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के पास पूर्व पर्यटन राज्यमंत्री अशोक यादव के काफिले की एक गाड़ी ट्रैक्टर से टकरा गई। बताया गया कि काफिला कटरा बाजार से होते हुए आवास की ओर जा रहा था। भीड़भाड़ वाले बाजार से गुजरते समय एक निजी सुरक्षा गार्ड की गाड़ी तहसील तिराहे की ओर से आ रहे ट्रैक्टर से भिड़ गई। इस पर गुस्साए सुरक्षा गार्ड ने ट्रैक्टर चालक के साथ मारपीट कर दी। 
विज्ञापन


दरअसल, पूर्व राज्य मंत्री अशोक यादव का काफिला कटरा बाजार से होते हुए आवास की ओर जा रहा था। भीड़ भरे बाजार से गुजरते समय काफिले में शामिल एक निजी सुरक्षा गार्ड की गाड़ी तहसील तिराहे की ओर से आ रहे एक ट्रैक्टर से टकरा गई। इस पर गुस्साए सुरक्षा गार्ड ने ट्रैक्टर चालक की पिटाई कर दी। सुरक्षा गार्ड की इस हरकत को देखकर मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने इसका कड़ा विरोध किया और हंगामा शुरू कर दिया। 
विज्ञापन


भीड़ के आक्रोश को देखते हुए पूर्व मंत्री के काफिले में शामिल निजी सुरक्षा गार्ड के हौसले पस्त हो गए। इस बीच घटना होने के बाद ट्रैक्टर चालक अपना ट्रैक्टर लेकर तुरंत मौके से भाग गया। हादसे और हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। इंस्पेक्टर अनुज कुमार ने बताया कि पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर मामले को शांत कराया। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इस हादसे में कोई चोटिल नहीं हुआ है और चूंकि दोनों पक्ष कोई कानूनी कार्रवाई नहीं चाहते थे, इसलिए वे अपने वाहन लेकर मौके से चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed