फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   vedio virol, mla,

खनिज अधिकारी के चालक को धमकाने का भाजपा विधायक का आडियो हुआ वायरल

Mon, 26 Aug 2019 11:39 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 26 Aug 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
vedio virol, mla,
फिरोजाबाद। शिकोहाबाद के भाजपा विधायक डॉ. मुकेश वर्मा का एक ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें विधायक खनिज अधिकारी की गाड़ी के चालक को धमका रहे हैं। विधायक का कहना है कि यह ऑडियो उन्होंने स्वयं वायरल किया है।
विज्ञापन

ऑडियो में विधायक मुकेश वर्मा खनिज अधिकारी अजीत कुमार की गाड़ी के चालक दीपक को जहां धमका रहे हैं वहीं चालक भी विधायक के साथ धमक वाले अंदाज में बात कर रहा है।
विज्ञापन

विधायक ने चालक दीपक को फोन किया है इसमें विधायक पूछ रहे हैं कि शंकरपुर पर किसी की गाड़ी को उन्होंने पकड़वाया हैै..क्यों पकड़वाया है। उस गाड़ी को छुड़वा दे..। विधायक को दूसरी तरफ से चालक जवाब दे रहा है कि गाड़ी तो जुर्माना भरने के बाद ही छूट सकती है। वो किसी गाड़ी को नहीं पकड़वाता, जहां साहब कहते हैं वहीं गाड़ी लेकर जाता है। विधायक यह कहते हुए फोन काट देते हैं कि तेरा जुर्माना तो मैं भरवाऊंगा...।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक ने कहा मैने ही ऑडियो किया वायरल
ऑडियो वायरल होने पर विधायक डॉ. मुकेश वर्मा ने कहा कि यह ऑडियो उन्होंने स्वयं वायरल किया है। खनिज अधिकारी अपने चालक से वसूूली करा रहे हैं। जिन लोगों के घर के बाहर ट्रैक्टर खडे़ होते हैं उन्हें जब्त कर लिया जाता है फिर पैसा मांगा जाता है।
मेरे क्षेत्र के एक किसान का ट्रैक्टर खनिज अधिकारी के चालक ने पकड़वा दिया। इसे छोड़ने के नाम पर बीस हजार रुपये मांगे जा रहे थे। क्षेत्र के लोग मेरे पास समस्या लेकर आए थे। तब उन्होंने चालक को फोन किया था। उन्होंने डीएम से मांग की है कि खनिज अधिकारी के कार्यों की जांच होनी चाहिए। विधायक का कहना है कि पिछले दिनों एडीएम ने भी खनिज विभाग से जुड़ी गड़बड़ी को पकड़ा था।

चालक विधायक से बोला मेरो जुर्माना तुम भरेंगे...
विधायक ने चालक से जब कहा कि तेरा जुर्माना तो मैं भरूंगा तो पलट कर चालक भी धमकाने वाले अंदाज में बोला..मैरो जुर्मानो तुम भरोगे...तो ठीक है भर दिईयो दादा...।
विधायक का ऑडियो वायरल होने की जानकारी नहीं है। विधायक ने खनिज विभाग के संबंध में किसी प्रकार की शिकायत भी उनसे नहीं की गई है।
आदित्य प्रकाश श्रीवास्तव, एडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed