फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Vaibhavi achieved success by scoring 99% marks in 12th

Firozabad News: 12वीं में वैभवी ने 99 फीसदी अंक हासिल कर भरी सफलता की उड़ान

Tue, 13 May 2025 06:33 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Tue, 13 May 2025 06:33 PM IST
विज्ञापन
Vaibhavi achieved success by scoring 99% marks in 12th
सेंट जोंस स्कूल की छात्रा वैभवी गर्ग के12वीं कक्षा में 99 फीसदी अंक आने पर मिठाई ​खिलाते परिजन।
बनना चाहती हैं सीए, एकरिंग का है शौक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। सेंटजोंस स्कूल की छात्रा वैभवी गर्ग ने सीबीएसई कक्षा 12वीं की परीक्षा में 99 फीसदी अंक पाकर जिले में नाम रोशन किया है।
छात्रा को अंग्रेजी और अर्थशास्त्र में 100 फीसदी अंक, गणित में 97, अंकाउट और बिजनेस स्टडी में 99 फीसदी अंक हासिल किए हैं। छात्रा के सर्वाधिक अंक हासिल करने पर परिवार में उत्सव का माहौल छा गया। विद्यालय शिक्षकों ने छात्रा को बधाई दी।

छात्रा वैभवी गर्ग सरक्यूलर रोड निवासी चूड़ी व्यवसायी सौरभ गर्ग की पुत्री हैं। मां शिवाली गर्ग गृहणी हैं। छात्रा ने बताया कि वह सीए बनना चाहती है। पूरा फोकस उसी पर है। उन्होंने बताया कि कक्षा 10वीं में 98.6 फीसदी अंक हासिल किए थे। छात्रा को कला, स्केच बनाना और एंकरिंग का शोक है। छात्रा ने बताया कि वह समय देखकर नहीं, बल्कि जब भी फ्री होती थी, सिर्फ पढ़ाई करती थी। उन्होंने कहा कि सफलता के लिए छात्रों को एक लक्ष्य बनाना चाहिए। पूरा फोकस उसी पर करना चाहिए। उन्होंने कहा कि नियमित पढ़ाई करने से सफलता मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed