फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Vaccine finished in afternoon in district hospital, came back

जिला अस्पताल में दोपहर में खत्म हुई वैक्सीन, दोबारा आई

Fri, 16 Apr 2021 11:38 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 16 Apr 2021 11:38 PM IST
विज्ञापन
Vaccine finished in afternoon in district hospital, came back
फिरोजाबाद। कोरोना वैक्सीन की पर्याप्त सप्लाई शासन स्तर से नहीं मिल रही है। जो सप्लाई आ रही है, उससे ज्यादा वैक्सीन की खपत है। शुक्रवार को जिला अस्पताल में कोरोना वैक्सीन समाप्त हो गई। सीएमओ कार्यालय से दोबारा डोज को मंगाया गया। कई लोग बिना वैक्सीन लगवाएं ही लौट गए।
विज्ञापन

सीएमओ कार्यालय में बने कोरोना वैक्सीन स्टोर में अब 2800 डोज शेष रह गई है। अन्य स्वास्थ्य केंद्रों पर सिर्फ पांच डोज के करीब शेष हैं। इसलिए स्वास्थ्य विभाग पूरे केंद्रों पर वैक्सीन नहीं लगवा रहा है। देहात क्षेत्रों में सीएचसी और पीएचसी पर कोरोना टीकाकरण हो रहा है। जहां पहले 90 स्थानों पर टीकाकरण सत्र आयोजित हो रहे थे। अब वह 31 स्थानों पर ही हो रहे हैं।
विज्ञापन

सीएमओ कार्यालय से शुक्रवार को वैक्सीन की 210 डोज भेजी गई। जो दोपहर बाद वैक्सीन खत्म हो गईं। कई लोग लाइन में खड़े परेशान हो गए। वैक्सीन न होने के कारण कई लोगों को वापस लौटना पड़ा। सीएमओ कार्यालय में फोन कर दोबारा वैक्सीन की डोज मंगवाई गई। तब तक कई लोग वापस लौट गए थे। सीएमओ डा. नीता कुलश्रेष्ठ का कहना है कि टीकाकरण के प्रति लोग जागरुक हुए हैं। टीकाकरण की कोई कमी नही हैं। वैक्सीन खत्म होती है, उससे पूर्व जनपद में आ जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed