फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   UP Police sub Inspector daroga beaten up in Firozabad tore his uniform in middle of road

UP: फिरोजाबाद में पिट गया दरोगा...युवकों ने बीच सड़क पर फाड़ दी वर्दी, गला तक दबा दिया; इस बात पर हुआ था विवाद

Thu, 06 Mar 2025 02:37 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 06 Mar 2025 02:37 PM IST
सार

फिरोजाबाद में गश्त पर जा रहे दरोगा को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया। इस दौरान उसकी वर्दी तक फाड़ डाली। दरोगा की शिकायत पर तीन युवकों को गिरफ्तार किया गया है। 

 

विज्ञापन
UP Police sub Inspector daroga beaten up in Firozabad tore his uniform in middle of road
दरोगा को पीटने के आरोपी गिरफ्तार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

फिरोजाबाद के थाना बसई मोहम्मदपुर क्षेत्र में क्षेत्र में गश्त पर जा रहे दरोगा ने बीच रोड पर लगे ट्रैक्टर को हटाने की बात कही। तभी युवक गलत टिप्पणी करने लगा। दरोगा ने विरोध करते हुए चालान की बात कही। तो युवक ने गाली-गलौज करते हुए अन्य युवकों को भी बुला लिया। इसके बाद युवकों ने दरोगा को दौड़ाकर पीटा। इतना ही नहीं युवकाें ने दरोगा की वर्दी तक फाड़ दी। दरोगा ने तीन के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने तीनों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: तीन दिन से लापता जिस युवक को तलाश रहा था परिवार, घर के सामने कूड़े के ढेर में थी उसकी लाश...हुई ऐसी हालत
विज्ञापन



 

यहां का है मामला 
बसई मोहम्मदपुर थाने में तैनात दरोगा सोनू कुमार 4 मार्च को करीब 11.30 पर थाने से चौकी चंद्रवार जा रहा था। रास्ते में नई तौर से आगे फाररिंग बट से पहले नाले के पास रोड के बीच में टैक्ट्रर खड़ा कर रास्ता बिल्कुल बंद कर रखा था। दो लड़के रोड किनारे टैक्ट्रर से दूर खड़े थे। उनसे ट्रैक्टर के बारे में पूछने पर एक लड़के ने बोला कि तू वर्दी का रौब दिखा रहा है और हमने एक दरोगा को तो चौकी से हटवाया है तेरा भी बिस्तर लिपटवा देंगे।

 
विज्ञापन

चालान की कहते ही भड़क गया, बुला लिए साथी
चालान की बात कहने पर उसने फोन करके एक व्यक्ति को और बुला लिया तीनों ने मिलकर मेरे साथ गाली गलौज करते हुए पिटाई की। जान से मारने की नियत से जोर से मेरा गला दबाया। जिससे मेरा दम घुटने लगा। किसी तरह से दरोगा ने खुद को छुड़ाया तो युवकों ने दरोगा की वर्दी तक फाड़ दी। थाने से और फोर्स बुलाकर तीनों को पकड़ लिया गया।


 
विज्ञापन

इनके खिलाफ दर्ज हुई रिपोर्ट
पीड़ित दरोगा की तहरीर पर गांव नगला बिना निवासी हरिओम, संजय, नई तौर निवासी प्रमोद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने तीनों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed