फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dead body of youth missing for three days found in garbage heap in front of house

UP: तीन दिन से लापता जिस युवक को तलाश रहा था परिवार, घर के सामने कूड़े के ढेर में थी उसकी लाश...हुई ऐसी हालत

Thu, 06 Mar 2025 12:06 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 06 Mar 2025 12:06 PM IST
सार

फतेहाबाद क्षेत्र के गांव से तीन दिन पहले गायब हुए युवक की लाश घर से सामने कूड़े के ढेर में मिली। परिजनों ने पड़ोसियों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। 

 

विज्ञापन
Dead body of youth missing for three days found in garbage heap in front of house
कूड़े के ढेर में मिली युवक की लाश - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के थाना फतेहाबाद क्षेत्र में तीन दिन से लापता युवक की लाश घर के सामने कूड़े के ढेर में दबी मिली। सूचना मिलते ही परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए। युवक की लाश को देख परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। परिजनों ने जमीन की रंजिश के चलते गांव के ही लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन



 

यहां की है घटना
थाना फतेहाबाद के गांव बड़ा कछियारा निवासी 23 वर्षीय सोनू पुत्र रामबरन तीन मार्च की रात को घर से अचानक गायब हो गया। परिवार के लोग उसकी तलाश में जुटे हुए थे, लेकिन उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। इसके बाद परिवार के लोगों ने थाने में गुमशुदगी की सूचना दे दी थी। परिवार के लोग उसके साथ अनहोनी की आशंका के चलते दहशत में थे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार में मचा कोहराम
गुरुवार सुबह जब गांव के ही लोग कूड़ा डालने के लिए पहुंचे, तो उन्होंने कूड़े के ढेर में सोनू की लाश को देखा। इसकी सूचना मिलते ही परिवार के लोग आ गए। सोनू की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मौके का निरीक्षण करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
विज्ञापन

रंजिशन हत्या का लगाया आरोप
परिजनों ने पुलिस को बताया है सोनू की घर के सामने ही रहने वाले पड़ोसियों से जमीन को लेकर रंजिश चल रही है। इसी रंजिश के चलते उसकी हत्या कर दी गई और लाश को कूड़े के ढेर में दबा दिया गया। वहीं घटना के बाद से पड़ोसी फरार हैं। जानकारी मिलते ही एसीपी फतेहाबाद अमरदीप लाल  और डीसीपी पूर्वी अतुल शर्मा मौके पर पहुंचे गए। पुलिस अधिकारी मामले की जांच में जुटे हुए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed