फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   UP Board: PD Jain out of inter college list

यूपी बोर्ड: पीडी जैन इंटर कॉलेज सूची से बाहर

Sun, 07 Jan 2024 05:33 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sun, 07 Jan 2024 05:33 PM IST
विज्ञापन
UP Board: PD Jain out of inter college list
यूपी बोर्ड: पीडी जैन इंटर कॉलेज सूची से बाहर
विज्ञापन

- शिक्षा विभाग ने जिले में चार मूल्यांकन और एक संकलन केंद्र पर लगाई मुहर
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। यूपी बोर्ड हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा की तैयारियां अंतिम चरण में चल रही हैं। साथ परीक्षाओं के बाद उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन की तैयारियां भी शुरु कर दी हैं। जिले में चार मूल्यांकन केंद्रों की सूची पर मुहर लगा दी है। इस बार पीडी जैन इंटर कॉलेज को मूल्यांकन केंद्र और संकलन केंद्र की सूची से बाहर कर दिया है। जनपद में एक संकलन केंद्र भी बनाया गया है।
22 फरवरी से 9 मार्च तक होने वाली बोर्ड परीक्षा के लिए 115 माध्यमिक विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इसमें 74 हजार से अधिक परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा केंद्रों की सूची जारी होने के बाद अब मूल्यांकन केंद्रों को भी फाइनल कर दिया है। इस बार महात्मा गांधी कॉलेज में हाईस्कूल और छोटेलाल इंटर कॉलेज में इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जाएगा। बीडीएम इंटर कॉलेज शिकोहाबाद में हाईस्कूल और पाली इंटर कॉलेज शिकोहाबाद में इंटरमीडिएट की उत्तरपुस्तिकाएं जांची जाएगी। पीडी जैन इंटर कॉलेज को संकलन केंद्र की सूची में जगह नहीं मिल सकी है। यहां से संकलन केंद्र भी हटकर डीएवी इंटर कॉलेज आ गया है।
विज्ञापन




डीआईओएस निशा अस्थाना ने बताया कि जिले में चार मूल्यांकन केंद्र बनाए गए हैं। जबकि एक संकलन केंद्र बनाया गया है। इन केंद्रों पर पहले से ही व्यवस्थाएं बेहतर बनाने के निर्देश दिए हैं। सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed