फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   up board exam,up board exam 2021,up board exam date sheet,up board high school exam,up board intermidiate exam,dios firozabad

113 केंद्रों पर होगी यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा

Mon, 15 Feb 2021 11:41 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 15 Feb 2021 11:41 PM IST
विज्ञापन
up board exam,up board exam 2021,up board exam date sheet,up board high school exam,up board intermidiate exam,dios firozabad
फिरोजाबाद। यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्रों की सूची फाइनल कर दी गई है। हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा का आयोजन जिले के 113 केंद्रों पर होगा। प्रस्तावित सूची से 10 परीक्षा केंद्र कम कर दिए गए हैं। वहीं, सूची में 11 परीक्षा केंद्रों को बढ़ा दिया है।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड ने प्रस्तावित सूची में 112 परीक्षा केंद्र बनाए थे। इसके बाद आपत्तियों का दूर शुरू हुआ। करीब 154 आपत्तियां डीआईओएस कार्यालय को मिली। इसके बाद जिला कमेटी ने आपत्तियों पर विचार करके रिपोर्ट शासन को भेजी गई थी। फाइनल सूची से दो राजकीय, एक अशासकीय और सात वित्तविहीन यानि कुल 10 विद्यालयों को हटाया गया जबकि 11 नए विद्यालयों को जोड़ा गया है। इसमें एक अशासकीय, एक राजकीय और नौ वित्तविहीन विद्यालय को परीक्षा केंद्रों की सूची में शामिल किया है।
विज्ञापन

वित्तविहीन विद्यालयों को दी प्राथमिकता
फिरोजाबाद। शासन ने बोर्ड परीक्षा की सूची को फाइनल कर दिया है, लेकिन जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में सूची को सार्वजनिक नहीं किया जा रहा है। क्योंकि कई परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, उनमें वित्तविहीन विद्यालयों को प्राथमिकता दी गई है। वहीं, कुछ ऐसे परीक्षा केंद्र भी सूची में भेजे गए, जिन पर आपत्तियां थी और बोर्ड के नियमों के विपरीत थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा केंद्रों को शासन ने जारी कर दिया है। जिले में 113 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। सूची को स्थानीय स्तर पर सार्वजनिक नहीं कर रहे हैं। जो परीक्षा केंद्र बने हैं, उन विद्यालयों को सूचना दे दी जाएगी। -बालमुकंद प्रसाद, डीआईओएस।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed