{"_id":"65f5f888566d8a421e0aad74","slug":"up-board-850-examiners-remained-absent-on-the-first-day-firozabad-news-c-169-1-sagr1024-120395-2024-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड : पहले दिन 850 परीक्षक रहे गैर हाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड : पहले दिन 850 परीक्षक रहे गैर हाजिर
Sun, 17 Mar 2024 01:22 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Sun, 17 Mar 2024 01:22 AM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। यूपी बोर्ड परीक्षा के बाद उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य शनिवार से शुरू हो गया है। पहले दिन 17 हजार से अधिक पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हुआ। डीआईओएस निशा अस्थानों ने सभी मूल्यांकन केंद्रों पर निरीक्षण किया। वहीं, डीआईओएस कार्यालय पर बने कंट्रोल रूम से भी सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की गई। पहले दिन 850 परीक्षक गैरहाजिर रहे। इन सभी को नोटिस जारी किए गए हैं।शिकोहाबाद के बीडीएम कॉलेज और छोटेलाल इंटर कॉलेज को इंटरमीडिएट के मूल्यांकन के लिए निर्धारित किया गया है। वहीं, पाली इंटर कॉलेज और एमजी इंटर कॉलेज को हाईस्कूल की उत्तर पुस्तिकाओं के लिए मूल्यांकन केंद्र बनाया है। शनिवार से चारों केंद्रों पर मूलयांकन कार्य शुरू हो गया। छोटेलाल इंटर कॉलेज में इंटरमीडिएट की 3700 उत्तर पुस्तिकाएं जांची गईं। वहीं, पाली इंटर कॉलेज शिकोहाबाद में हाईस्कूल की 4500, एमजी गर्ल्स इंटर कॉलेज में हाईस्कूल की 6801 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया। बीडीएम इंटर कॉलेज में 2500 मूल्यांकन किया गया।
डीआईओएस निशा अस्थाना ने बताया कि सभी केंद्रों पर उप नियंत्रक, डिप्टी हेड परीक्षक, स्टेटिक मजिस्ट्रेट और पर्यवेक्षक की तैनाती की गई है। इनकी निगरानी में मूल्यांकन का कार्य किया जा रहा है। सीसीटीवी कैमरों से भी देखरेख की जा रही है। जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि पांचों केंद्रों पर 2111 परीक्षक व 227 डीएचई (डिप्टी हेड परीक्षक) की ड्यूटी लगाई गई है। इसमें 850 परीक्षक गैरहाजिर रहे हैं। सभी को नोटिस जारी किए गए हैं।