{"_id":"6717eb2944c9b7da37014394","slug":"unregistered-marriage-homes-pathology-centers-liquor-shops-on-corporations-radar-firozabad-news-c-169-1-sagr1025-135812-2024-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: अपंजीकृत मैरिज होम, पैथोलॉजी सेंटर शराब की दुकानें निगम के रडार पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: अपंजीकृत मैरिज होम, पैथोलॉजी सेंटर शराब की दुकानें निगम के रडार पर
Tue, 22 Oct 2024 11:42 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Tue, 22 Oct 2024 11:42 PM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। शहर में बगैर पंजीकरण संचालित शराब की दुकानों, मैरिज होम एवं पैथोलॉजी संचालक नगर निगम के रडार पर हैं। नगर आयुक्त ने उक्त सभी अपंजीकृत संस्थाओं का एक सप्ताह के भीतर शत प्रतिशत पंजीकरण सुनिश्चित कराने को निर्देश जारी किए हैं।
शहर में पांच दर्जन से अधिक शराब की दुकानें, मैरिज होम और पैथोलॉजी सेंटरों ने नगर निगम में अपना पंजीकरण सुनिश्चित नहीं कराया है। इसके अतिरिक्त निजी तौर पर देसी व विदेशी कुत्ता पालने वाले पशु पालकों भी पूर्व में जारी निर्देशों को लेकर गंभीर नहीं हैं। उक्त सभी लोग अब निगम के रडार पर हैं। मामला संज्ञान में आने के बाद नगर आयुक्त रिषीराज ने सभी अपंजीकृत संस्थानों का पंजीकरण सुनिश्चित कराने को कहा है।
इस संबंध में कर निर्धारण अधिकारी नीरज कुमार पटेल ने अधीनस्थों की बैठक ली। कर निर्धारण अधिकारी नीरज पटेल ने क्षेत्रवार जिम्मेदारी निर्धारित कर सभी को एक सप्ताह के भीतर अपंजीकृत संस्थानों का पंजीकरण सुनिश्चित कराने को कहा है।