{"_id":"57dc4fdd4f1c1b7a31d47f43","slug":"union-did-not-start-work-on-friday","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाकियू टिकैत ने शुक्रवार को नहीं शुरू होने दिया काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाकियू टिकैत ने शुक्रवार को नहीं शुरू होने दिया काम
Amar Ujala
Updated Sat, 17 Sep 2016 01:32 AM IST
विज्ञापन
Union did not start work on Friday
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत,राष्ट्रीय महासचिव राजपाल शर्मा सहित कई नेता आएंगे
एसडीएम के रवैये से किसानों में आक्रोश,आंदोलन स्थल पर तय करेंगे आगे की रणनीति
भारतीय किसान यूनियन टिकैत का हाथवंत ब्लाक के बाहर धरना एवं प्रदर्शन शुक्रवार को जारी रहा। जिलाध्यक्ष रामवीर सिंह यादव ने एसडीएम शिकोहाबाद से 17 सितंबर को बात करने के लिए समय देने की बात कही पर उन्होंने समय नहीं होने की बात कही। एसडीएम के रवैये से किसानों में आक्रोश है। शनिवार को धरना स्थल पर राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत, राष्ट्रीय महासचिव राजपाल शर्मा और राष्ट्रीय सचिव आएंगे।
भाकियू द्वारा जेड़ाझाल परियोजना से प्रभावित किसानों को चार गुना मुआवजा दिलाने को धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। भाकियू नेताओं ने गत दिवस एसडीएम से बात की लेकिन कोई हल नहीं निकल सका। भाकियू जिलाध्यक्ष रामवीर यादव का आरोप है कि 17 सितंबर को यूनियन के राष्ट्रीय नेताओं के आने की जानकारी एसडीएम शिकोहाबाद प्रेमचंद्र यादव को दी गई थी लेकिन उन्होंने 17 सितंबर को वार्ता के लिए समय देने से इंकार कर दिया गया। उन्होंने कहा कि एसडीएम शिकोहाबाद किसानों की समस्या को हल कराने की दिशा में कोई पहल नहीं कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत, राष्ट्रीय महासचिव राजपाल शर्मा एवं राष्ट्रीय सचिव अनिल कालियान के साथ इटावा, मैनपुरी, एटा, मथुरा एवं आगरा के जिलाध्यक्ष के साथ काफी पदाधिकारी धरना स्थल पर पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि धरना स्थल पर ही राष्ट्रीय नेतृत्व की ओर से आगे का निर्णय लिया जाएगा। किसानों के आंदोलन के चलते शुक्रवार को जेड़ाझाल परियोजना का काम प्रभावित रहा। राजनाथ सिंह ने कहा कि जिला प्रशासन किसानों के आंदोलन को तवज्जो नहीं दे रहा हैं। इस दौरान सुरेशचंद्र भाटिया, शिशुपाल सविता कप्तान सिंह, चरन सिंह यादव, डा. धर्मवीर शास्त्री, महेंद्र सिंह, वीरपाल सिंह, प्रभुदयाल शर्मा, अशफाक मुहम्मद, लायक सिंह शर्मा, हेमंत यादव, ध्रुवदेश शर्मा, रामगोपाल, रमेशचंद्र, मोतीलाल आदि मौजूद रहे।