{"_id":"654d26e45d65d1e3a10e15de","slug":"uncle-save-me-take-me-the-phone-got-disconnected-after-saying-this-dead-body-found-on-the-railway-track-firozabad-news-c-169-1-sagr1021-9551-2023-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: चाचा बचा लो मुझे ले जाओ... बोलकर कट गया फोन, रेलवे ट्रैक पर मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: चाचा बचा लो मुझे ले जाओ... बोलकर कट गया फोन, रेलवे ट्रैक पर मिला शव
Fri, 10 Nov 2023 12:07 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Fri, 10 Nov 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। सिलाई सीखने रविवार दोपहर घर से निकली युवती का शव बुधवार रात रेलवे स्टेशन के पास ट्रैक पर मिला। उसके पास दिल्ली से टूंडला तक का टिकट मिला। उसने रात 9 बजे अपने चाचा को फोन कर कहा था। चाचा मुझे बचा लो, ले जाओ। इसके आगे उससे बात नहीं हो पाई। परिजन फोन करते रहेए लेकिन फोन नहीं उठा। चाचा ने भतीजी की हत्या की आशंका जताई है। वहीं एक युवक का शव भी ट्रैक पर मिला है।
दक्षिण थाना क्षेत्र के हिमायूंपुर निवासी 18 वर्षीय बबीता राठौर मोहल्ले में सिलाई सीखने जाती थीं। रविवार को दोपहर 12 बजे सिलाई सीखने की बात कह कर घर से निकली थीं। इसके बाद वापस नहीं लौटी। रविवार देर शाम दक्षिण थाने में पिता ने उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। परिजन उसकी तलाश रिश्तेदारी व आसपास कर रहे थी। थाना दक्षिण प्रभारी वैभव सिंह ने बताया कि उसके चाचा भूप सिंह का कहना है कि बुधवार देर रात उनके मोबाइल पर बबीता ने फोन किया था। फोन करते ही बबीता ने कहा कि चाचा बचा लो मुझे, ले जाओ। इतना कहते ही फोन से आवाज आना बंद हो गई और फोन कट गया।
चाचा ने इधर से फोन मिलाया तो घंटी जाती रही, लेकिन फोन नहीं उठा। पुलिस ने मोबाइल के लाेकेशन पता की तो वह सुहागनगर के 500 मीटर के दायरे में मिली। इसके बाद तलाशी शुरू हुई। देर रात जीआरपी ने स्टेशन से कुछ दूरी पर शिकोहाबाद की तरफ रेलवे ट्रैक पर शव बरामद किया। बबीता तीन भाई-बहनों में सबसे छोटी थी। जीआरपी इंस्पेक्टर जय किशोर गौतम ने बताया कि किसी ट्रेन से गिरने के कारण युवती की मौत हुई है। वहीं एक अज्ञात युवक का शव भी रेलवे ट्रैक पर मिला है। युवक के दाहिने हाथ में नीतू यादव नाम लिखा है। पुलिस शिनाख्त के प्रयास कर रही है।