{"_id":"58d66e794f1c1bb6681a7d19","slug":"two-rocks-fought-in-a-drain","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो सांड़ लड़े, एक नाले में गिरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो सांड़ लड़े, एक नाले में गिरा
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद
Updated Sat, 25 Mar 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
दो सांड़ आपस में लड़ते हुए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंद्रवार गेट मालवीय नगर क्षेत्र में शनिवार को दो सांड़ आपस में लड़ते हुए एक नाले में गिर गया। बाद में फायरकर्मियों ने नागरिकों से सहयोग से उसे बाहर निकाला।
मालवीय नगर नाले के किनारे दो सांड़ लड़ने लगे। उन्हें लड़ते देखकर आसपास का मार्ग भी जाम हो गया। आपस में लड़ने के दौरान एक सांड़ नाले में जा गिरा। सांड़ के नाले में गिरने की सूचना किसी ने फायर ब्रिगेड को दे दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ी तत्काल ही मौके पर पहुंच गई। करीब दो घंटे की ही मशक्कत के बाद बाहर निकाला जा सका। सांड़ को निकालने के लिए रस्से डाले गए वहीं नाले के किनारे की दीवार को तोड़ा गया। बाहर आने के बाद एक बार फिर दोनों लड़ गए।