{"_id":"66e1f25182b97071500359b6","slug":"two-people-died-due-to-fever-in-nagla-mansingh-firozabad-news-c-169-1-sagr1029-133113-2024-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: नगला मानसिंह में बुखार से दो लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: नगला मानसिंह में बुखार से दो लोगों की मौत
Thu, 12 Sep 2024 01:11 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Thu, 12 Sep 2024 01:11 AM IST
विज्ञापन
जसराना। नगला मान सिंह में मौसमी बुखार से पीड़ित दो लोगों की मौत हो गई। मौजूदा समय में गांव में घर-घर चारपाई बिछी हुई हैं। 30 से अधिक ग्रामीण बीमार हैं। ग्रामीणों ने कहा अभी तक कोई टीम गांव में नहीं आई है। वहीं गांव में चारों तरफ गंदगी फैली हुई है। थाना जसराना के गांव कुशियारी के मजरा नगला मानसिंह निवासी रामवीर सिंह (40) को कई दिनों से बुखार आ रहा था। वह गंभीर रूप से बीमार थे। जसराना में उपचार के दौरान ठीक नहीं होने पर परिजन उन्हें उपचार के लिए आगरा लेकर गए। जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। वहीं मैनपुरी के गांव बदनपुर हलपुरा निवासी 80 वर्षीय डिप्टी सिंह नगला मानसिंह में अपनी बेटी के यहां पिछले कई वर्ष से रह रहे थे। मंगलवार की देर शाम उनको बुखार आया। गांव में ही उपचार कराया, लेकिन आराम नहीं मिला। वहीं बुधवार की सुबह जब तक परिजन उन्हें उपचार के लिए कहीं लेकर जाते तब तक उनकी मौत हो गई। बुखार के चलते दो दिन के अंदर दो लोगों की मौत के बाद अन्य ग्रामीण डरे हुए हैं।
ये लोग हैं बीमारनगला मानसिंह में बुखार के चलते दो लोगों की मौत होने की बात परिजन ने कही है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में अभी भी तीस से अधिक लोग बीमार हैं। गांव की इंद्रा देवी, गीता देवी, गीतांजली, शीला देवी, भावना कुमारी, लौंगश्री, दिनेश कुमार, ज्योति, कार्तिक, रिषभ, दीपांश की हालत गंभीर बनी हुई है।
गांव में लगे हुए हैं गंदगी के ढेर
जसराना के गांव नगला मानसिंह में बीमार ग्रामीण बुखार के साथ सर्दी, खांसी एवं जुकाम से पीड़ित हैं। ग्रामीणों के अनुसार गांव में बीमारी फैलने की प्रमुख वजह गांव में फैली गंदगी है। गांव की गलियों में कीचड़ भरी हुई है। वहीं खाली प्लाटों में भी गंदगी के चलते लोगों को परेशानी हो रही है। ग्रामीणों के अनुसार सफाई व्यवस्था बेहद खराब है। गांव की गलियों में हो रहे जलभराव एवं गंदगी से बीमारी फैल रही है। वहीं लोगों को आवागमन से काफी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
-- -
गांव में दो लोगों की मौत हुई है। एक वृद्ध जो मैनपुरी के रहने वाले थे, जबकि दूसरा गंभीर बीमारी का शिकार था। गांव में अन्य लोगों के बीमार होने की जानकारी नहीं है। फिर भी बुधवार को गांव में टीम भेजकर सर्वे कराने के साथ ही मरीजों का उपचार कराया जाएगा, जिससे वायरल बुखार से राहत मिल सके।
-डॉ. विमल उपाध्याय, चिकित्सा अधीक्षक सीएचसी जसराना