फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Two Missing Siblings Rescued Safely From Etawah Railway Station After 60 CCTV Footage Checks

यूपी: फिरोजाबाद से लापता दो मासूम, ट्रेन में बैठकर पहुंच गए इटावा; पुलिस ने दोनों को ऐसे खोज निकाला

Tue, 22 Sep 2026 04:25 PM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: Dhirendra Singh Updated Tue, 22 Sep 2026 04:25 PM IST
सार

फिरोजाबाद में घर के बाहर खेलते समय लापता हुए 10 वर्षीय तमन्ना और पांच वर्षीय अल्ताफ को पुलिस ने इटावा रेलवे स्टेशन से सकुशल बरामद कर लिया। 60 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। आरपीएफ कंट्रोल रूम से मिले सुराग के बाद पुलिस बच्चों तक पहुंची।
 

विज्ञापन
Two Missing Siblings Rescued Safely From Etawah Railway Station After 60 CCTV Footage Checks
police - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद के थाना दक्षिण क्षेत्र के मोहल्ला जोशियान निवासी बहन-भाई रविवार को घर से लापता हो गए। पुलिस ने मंगलवार को दोनों बच्चे इटावा रेलवे स्टेशन से बरामद किए।
विज्ञापन


मोहल्ला जोशियान निवासी परवीन पत्नी शानू ने सोमवार को थाने में प्रार्थना पत्र दिया था। पीड़ित महिला ने बताया था कि उनके दो बच्चे तमन्ना (10) और अल्ताफ (5 ) रविवार की शाम करीब 6 बजे घर के बाहर खेलते समय अचानक कहीं चले गए थे। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर बच्चों की खोजबीन शुरू की। एसएसपी ने चार टीमों का गठन किया था।
विज्ञापन


सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि टीमों ने लगभग 60 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिनमें बच्चे रेलवे स्टेशन फिरोजाबाद की तरफ जाते दिखाई दिए। इसके बाद आरपीएफ कंट्रोल रूम की फुटेज और स्थानीय लोगों से पूछताछ में पता चला कि बच्चे ट्रेन में सवार होकर इटावा की तरफ निकल गए हैं। रेलवे स्टेशन इटावा पहुंचकर दोनों मासूमों को सकुशल बरामद कर लिया गया। बच्चों को उनके माता-पिता के सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed