{"_id":"6ab25e592b6e5a1c700d52d8","slug":"two-missing-siblings-rescued-safely-from-etawah-railway-station-after-60-cctv-footage-checks-2026-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: फिरोजाबाद से लापता दो मासूम, ट्रेन में बैठकर पहुंच गए इटावा; पुलिस ने दोनों को ऐसे खोज निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: फिरोजाबाद से लापता दो मासूम, ट्रेन में बैठकर पहुंच गए इटावा; पुलिस ने दोनों को ऐसे खोज निकाला
Tue, 22 Sep 2026 04:25 PM IST
Dhirendra Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: Dhirendra Singh
Updated Tue, 22 Sep 2026 04:25 PM IST
सार
फिरोजाबाद में घर के बाहर खेलते समय लापता हुए 10 वर्षीय तमन्ना और पांच वर्षीय अल्ताफ को पुलिस ने इटावा रेलवे स्टेशन से सकुशल बरामद कर लिया। 60 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। आरपीएफ कंट्रोल रूम से मिले सुराग के बाद पुलिस बच्चों तक पहुंची।
विज्ञापन
police
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
फिरोजाबाद के थाना दक्षिण क्षेत्र के मोहल्ला जोशियान निवासी बहन-भाई रविवार को घर से लापता हो गए। पुलिस ने मंगलवार को दोनों बच्चे इटावा रेलवे स्टेशन से बरामद किए।
मोहल्ला जोशियान निवासी परवीन पत्नी शानू ने सोमवार को थाने में प्रार्थना पत्र दिया था। पीड़ित महिला ने बताया था कि उनके दो बच्चे तमन्ना (10) और अल्ताफ (5 ) रविवार की शाम करीब 6 बजे घर के बाहर खेलते समय अचानक कहीं चले गए थे। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर बच्चों की खोजबीन शुरू की। एसएसपी ने चार टीमों का गठन किया था।
सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि टीमों ने लगभग 60 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिनमें बच्चे रेलवे स्टेशन फिरोजाबाद की तरफ जाते दिखाई दिए। इसके बाद आरपीएफ कंट्रोल रूम की फुटेज और स्थानीय लोगों से पूछताछ में पता चला कि बच्चे ट्रेन में सवार होकर इटावा की तरफ निकल गए हैं। रेलवे स्टेशन इटावा पहुंचकर दोनों मासूमों को सकुशल बरामद कर लिया गया। बच्चों को उनके माता-पिता के सुपुर्द कर दिया है।