{"_id":"612bcf728ebc3e79e65ff1ba","slug":"two-miscreants-arrested-were-standing-near-the-petrol-pump-with-the-intention-of-robbery-firozabad-news-agr5055162195","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो बदमाश गिरफ्तार, लूट के इरादे से खड़े थे पेट्रोल पंप के समीप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो बदमाश गिरफ्तार, लूट के इरादे से खड़े थे पेट्रोल पंप के समीप
विज्ञापन
फिरोजाबाद। लूट की वारदातों को अंजाम देने वाले दो बदमाशों को रामगढ़ पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार किया। बदमाशों के कब्जे से लूटे गए सोने के आभूषण, तमंचा और बाइक बरामद की है। तीन बदमाश मौके से भाग गए। पुलिस इनकी तलाश कर रही है।
एसएसपी अशोक कुमार शुक्ल ने बताया कि रामगढ़ थानाध्यक्ष हरवेंद्र मिश्रा को सूचना मिली कि चनौरा स्थित सीएनजी पेट्रोल पंप के समीप कुछ बदमाश खड़े है। जो लूट की योजना बना रहे है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों की घेराबंदी कर दो को पकड़ लिया। जबकि तीन बदमाश मौके से भाग गए।
पकड़े गए बदमाशों को पुलिस थाने लाई। यहां उन्होंने अपने नाम अंकित निवासी पैगू सिरसागंज, दीपू यादव निवासी ख़ाड़ा थाना बरहन आगरा बताए। भागे बदमाशों के नाम रवि यादव निवासी दौलतपुर नारखी, लक्ष्मण यादव निवासी नगला हरिशचंद्र टूंडला व पिंटा निवासी दौलतपुर नारखी बताए है। पकड़े गए बदमाशों ने पूछताछ के दौरान बताया कि लूट की वारदात को अंजाम देने के लिए वह यहां पर एकत्रित हुए थे।
विज्ञापन
लूटे गए सोने चांदी के आभूषण व नकदी को वह लोग रवि यादव की सास कौशल्या देवी निवासी ठारपूठा थाना रामगढ़ के यहां रखा करते है। कौशल्या देवी भी हम लोगों द्वारा दी जाने वाली घटनाओं में साथ देती है। कौशल्या देवी फरार है। बदमाशों के पास से सोने-चांदी के आभूषण, बाइक और दो तमंचा बरामद किए हैं।