{"_id":"6262dc5481e2d235b27f0aa6","slug":"two-miscreants-arrested-in-robbery-incident-with-bangle-trader-firozabad-news-agr531144019","type":"story","status":"publish","title_hn":"चूड़ी व्यापारी के साथ हुई लूट का खुलासा, दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चूड़ी व्यापारी के साथ हुई लूट का खुलासा, दो गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। हनुमान रोड निवासी चूड़ी व केमिकल व्यापारी को लूटने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनके पास से लूट के आठ मोबाइल फोन और सात हजार रुपये बरामद किए हैं। घटना के बाद बदमाश इंद्रपुरी में रुके थे। उनके दो अन्य साथियों की पुलिस को तलाश है।
मोहल्ला दुर्गा नगर गली नंबर पांच में बाइक सवार तीन बदमाशों ने हनुमान रोड निवासी प्रहलाद गोयल को 18 अप्रैल की रात तमंचा दिखाकर लूट लिया था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरु कर दी। बृहस्पतिवार रात रसूलपुर थाना प्रभारी कमलेश सिंह ने दो बदमाशों को आसफाबाद पुल के पास से गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से लूट के आठ मोबाइल और व्यापारी से लूटी गई नकदी में से सात हजार रुपये बरामद किए।
एसएसपी आशीष तिवारी ने बताया कि बदमाश मनीष राठौर निवासी सुदामा नगर थाना उत्तर व निर्मला उर्फ लटूरी निवासी टापाकलां का रहने वाला है। गैंग का लीडर राहुल कश्यप निवासी सुदामा नगर है और वर्तमान में जिला कारागार में बंद है। भोला यादव निवासी गोदाऊ लाइनपार व डॉ. मुन्नेश निवासी इंद्रपुरी थाना उत्तर के नाम भी प्रकाश में आए हैं। उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
मुन्नेश ने उपलब्ध कराया था तमंचा
एसएसपी ने बताया कि बदमाशों को तमंचे डॉ. मुन्नेश ने उपलब्ध कराया था। घटना के बाद बदमाश उसी के घर पर रात को रुके थे। एसएसपी ने बताया कि व्यापारी से बदमाशों ने 11 हजार रुपये लूटे थे। एक लाख रुपये व्यापारी की दूसरी पेंट में थे जो वह घर पर ही छोड़कर आए थे। बदमाशों ने बताया कि छह माह पूर्व उन्होंने सुहाग नगर में महिला के गले से चेन लूटी थी। महिला हाईवे से सुहागनगर होते हुए अपने घर जा रही थी।