{"_id":"6a47f603795551c37a0331ee","slug":"two-members-of-an-interstate-gang-of-thieves-arrested-cash-and-jewelry-recovered-firozabad-news-c-169-1-fzd1007-178764-2026-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: अंतरराज्यीय चोर गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार, नकदी और आभूषण बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: अंतरराज्यीय चोर गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार, नकदी और आभूषण बरामद
Fri, 03 Jul 2026 11:18 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Fri, 03 Jul 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में रेकी कर चोरी की घटना को अंजाम देने के आरोपी। स्त्रोत: विभाग
- फोटो : पुलिस गिरफ्त में रेकी कर चोरी की घटना को अंजाम देने के आरोपी। स्त्रोत: विभाग
सिरसागंज। एसओजी, सर्विलांस सेल और थाना सिरसागंज पुलिस की संयुक्त टीम ने गांवों में दिन में मजदूरी के बहाने रेकी कर रात में चोरी व नकबजनी करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने शुक्रवार को सींगेमई मोड़ करहल रोड स्थित खाली मैदान से मध्य प्रदेश के निवासी दो आरोपियों, अनिकेत उर्फ जालिम (निवासी हरदी, रीवा) और नागेन्द्र (निवासी रामनई, सतना) को गिरफ्तार किया।
प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह के अनुसार, ये आरोपी दिन में सुनसान व बंद पड़े मकानों को चिह्नित करते थे और रात में वारदात को अंजाम देते थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों की निशानदेही पर उनके कब्जे से चोरी का सामान बेचकर मिले 1,09,000 रुपये नकद, भारी मात्रा में सोने-चांदी के आभूषण (दो कंदनी, तीन जोड़ी पायल, दो अंगूठियां, एक जोड़ी टॉप्स, एक नोज पिन, दो चेन), एक तमंचा, कारतूस और वारदात में इस्तेमाल की जाने वाली एक बाइक बरामद की है। थाना सिरसागंज में संबंधित धाराओं और आर्म्स एक्ट के तहत नया मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया गया है। इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह और सर्विलांस सेल प्रभारी मुकेश कुमार सहित पूरी पुलिस टीम शामिल रही।
जनपद के कई थानों में दर्ज हैं मुकदमे
पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपियों के खिलाफ सिरसागंज, नंगला खंगर, नारखी और पचोखरा थाना क्षेत्रों में चोरी और नकबजनी के कई मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी अनिकेत उर्फ जालिम के खिलाफ वर्ष 2023 में थाना मेजा जिला यमुनानगर प्रयागराज कमिश्नरेट में डकैती सहित अन्य गंभीर धाराओं में भी मुकदमा दर्ज है। अनिकेत के खिलाफ सिरसागंज में दो, नगला खंगर में तीन, नारखी में दो, पचोखरा में एक मुकदमा दर्ज है। वहीं, आरोपी नागेंद्र के खिलाफ सिरसागंज में दो, नगला खंगर में तीन, नारखी में दो व पचोखरा में एक मुकदमा दर्ज है।