{"_id":"6acbd2e479ea8e9865025db9","slug":"most-trains-halted-in-delhi-in-protest-against-the-cec-have-resumed-operations-the-gomti-express-remained-cancelled-firozabad-news-c-169-1-sagr1026-187630-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: दिल्ली में सीईसी के विरोध में बंद की अधिकर ट्रेनें शुरू, गोमती रही रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: दिल्ली में सीईसी के विरोध में बंद की अधिकर ट्रेनें शुरू, गोमती रही रद्द
Sun, 11 Oct 2026 11:48 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Sun, 11 Oct 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
टूंडला स्टेशन पर ट्रेन में भारी्भीड़संवाद
- फोटो : टूंडला स्टेशन पर ट्रेन में भारी्भीड़ संवाद
टूंडला। रेल प्रशासन ने मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे के लिए दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे विरोध के धीमा पड़ने पर रविवार को रेलवे ने बंद की अधिकतर ट्रेनों शुरू कर दिया। वहीं, भारी एहतियातन गोमती एक्सप्रेस को दूसरे दिन भी रद रखा। इस ट्रेन के निरस्त होने से रेलयात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
दिल्ली के जंतर-मंतर पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के विरोध में भारी संख्या में लोगों के पहुंचने की आशंका पर रेल प्रशासन ने दिल्ली की ओर जाने वाली राजधानी, शताब्दी एक्सप्रेस सहित अन्य कई ट्रेनों को रद कर दिया था। शनिवार शाम तक विरोध प्रदर्शन ठंडा पड़ा तो रेलवे ने रद की अधिकतर ट्रेनों को रविवार को सुचारु कर दिया। वहीं, लखनऊ-नई दिल्ली के बीच चलने वाली गोमती एक्सप्रेस को निरस्त रखा।
गोमती एक्सप्रेस के निरस्त होने से रेलयात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। यात्रियों ने बताया कि सुबह के समय नई दिल्ली की ओर जाने वाली एकमात्र गोमती एक्सप्रेस बेहतर विकल्प था लेकिन रविवार के दिन इस ट्रेन के निरस्त करने से काफी रेलयात्री परेशान रहे। यात्रियों का कहना था कि रेल प्रशासन को ट्रेनों के निरस्त करने से पहले रेलयात्रियों की परेशानियों के बारे में सोचना चाहिए।
विज्ञापन
रेल प्रशासन ऑनलाइन ट्रेनों के निरस्त होने की जानकारी प्रदान करता है, किंतु जो व्यक्ति ऑनलाइन प्रक्रिया से कोसों दूर है। उसे रेलवे स्टेशन पर आने के बाद ही ट्रेनों की जानकारी प्राप्त होती है। रेल प्रशासन को ट्रेनों के निरस्त करने से पहले एक बार विचार करना चाहिए।
–बृजेश कुमार, रेलयात्री
प्रत्येक व्यक्ति विरोध प्रदर्शन में शामिल होने नहीं जा रहा किंतु रेलवे ने सबको एक समान समझकर ट्रेन को निरस्त कर दिया है। सुबह के समय नई दिल्ली की ओर जाने वाली एकमात्र ट्रेन को निरस्त करना परेशानियों से सामना करने के बराबर है।
–सुनील कुमार, रेलयात्री
रेल प्रशासन ने यात्रियों की असुविधा को देखते हुए अधिकतर ट्रेनें सुचारु कर दी है। इसके साथ ही जीआरपी, आरपीएफ को सतर्क रहने के लिए कहा है।
अमित आनंद
डिप्टी सीटीएम, टूंडला