फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Two including municipal contract employee died

Firozabad News: नगर निगम के ठेका कर्मचारी सहित दो की मौत

Sat, 26 Nov 2022 11:55 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 26 Nov 2022 11:55 PM IST
विज्ञापन
Two including municipal contract employee died
फिरोजाबाद। नगर निगम के ठेका कर्मचारी सहित दो लोगों की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

थाना उत्तर क्षेत्र के मोहल्ला मायापुरी निवासी शिवम कुमार (27) नगर निगम में ठेके पर सफाई कर्मचारी के पद पर तैनात था। शुक्रवार को उसकी ड्यूटी आसफाबाद चौराहे के आसपास थी। शाम करीब पांच बजे वह ड्यूटी समाप्त कर घर पहुंचा था। परिजन ने बताया कि शिवम खाना खाने के बाद सो गया। देर रात उसकी मौत हो गई। सूचना पर उत्तर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

वहीं उत्तर क्षेत्र के मोहल्ला कौशल्या नगर निवासी नरेश (46) की शनिवार को संदिग्ध हालत में मौत हो गई। नरेश चूड़ी जुड़ाई का काम करता था। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए लेकर आई। थानाध्यक्ष उत्तर नरेंद्र कुमार शर्मा का कहना है कि युवकों की मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed