{"_id":"696951da75bbfcb5540bfb2c","slug":"two-groups-of-musicians-clashed-while-returning-from-the-bhagwat-katha-in-sirsaganj-firozabad-news-c-169-1-sagr1030-165326-2026-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: सिरसागंज में भागवत कथा से लौट रहे संगीत वादकों के दो गुट भिड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: सिरसागंज में भागवत कथा से लौट रहे संगीत वादकों के दो गुट भिड़े
Fri, 16 Jan 2026 02:15 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Fri, 16 Jan 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
सिरसागंज (फिरोजाबाद)। दिल्ली में भागवत कथा से जालौन लौट रहे संगीत वादकों के बीच मारपीट हो गई। सिरसागंज थाना क्षेत्र में आगरा-फिरोजाबाद हाईवे पर हुई इस मारपीट में स्थानीय युवकों के शामिल होने से मामला और गरमा गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीन नामजद सहित चार लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जालौन निवासी रामलखन ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह साथियों और मजदूरों के साथ दिल्ली से कार्यक्रम कर जालौन लौट रहे थे। रास्ते में साथी शिवम (ढोलक वादक) और टीटू मजदूरों के साथ अभद्र व्यवहार करने लगे। विवाद बढ़ने पर रामलखन ने आगरा के पास ही दोनों को गाड़ी से उतार दिया। शिवम ने रास्ते में देख लेने की धमकी दी। रामलखन का आरोप है कि जैसे ही उनकी गाड़ी सिरसागंज क्षेत्र में हाईवे पर पहुंची, वहां सचिन यादव और साथियों ने गाड़ी रुकवा ली। आरोपियों ने रामलखन और अन्य साथियों के साथ लाठी-डंडों से पिटाई कर दी। शिवम ने गाड़ी के शीशे भी तोड़ दिए और मौके पर जमकर हंगामा हुआ।
पुलिस की कार्रवाई
पीड़ित की शिकायत पर सिरसागंज पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शिवम, टीटू और सचिन यादव सहित अन्य के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है। इंस्पेक्टर वैभव सिंह ने बताया कि पुलिस हमलावरों की तलाश कर रही है और घटना के पीछे के अन्य कारणों की पड़ताल में जुटी है।