फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Two accused of firecracker warehouse blast in Firozabad surrendered in court

UP News: नौशहरा पटाखा धमाके का एक आरोपी मुठभेड़ में पकड़ा गया, दो अन्य आरोपियों ने कोर्ट में किया सरेंडर

Mon, 23 Sep 2024 05:28 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 23 Sep 2024 05:28 PM IST
सार

फिरोजाबाद के नौशहरा में पटाखा धमाके का एक आरोपी मुठभेड़ में पकड़ा गया है। दो अन्य आरोपियों ने कोर्ट में सरेंडर किया। 

विज्ञापन
Two accused of firecracker warehouse blast in Firozabad surrendered in court
सुहागनगरी में पटाखा गोदाम में भीषण विस्फोट - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में नौशहरा स्थित पटाखा गोदाम धमाके के दो आरोपियों ने सोमवार को पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बाद भी न्यायालय में सरेंडर कर दिया। पुलिस की टीमें दोनों की सरगर्मी से तलाश कर रही थी। दोनों को सीजेएम न्यायालय में पेश किया गया। यहां से कड़ी सुरक्षा के बीच जेल भेज दिया।

विज्ञापन


नौशहरा स्थित पटाखा गोदाम में 16 सितंबर को रात्रि दस बजे करीब हुए जोरदार धमाके के में कई मकानों के गिरने से पांच लोगों की मौत हो गई थी। जबकि 12 लोग घायल हो गए थे। धमाके के आरोपी भूरे खां उर्फ नवी अबदुल्ला को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया था। जबकि घटना में नामजद उसके दोनों पुत्र राजा उर्फ अब्दुल रजा एवं ताज उर्फ अब्दुल सोहित फरार चल रहे थे। 

विज्ञापन

दोनों की तलाश में पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रहीं थीं। थाना पुलिस के साथ एसओजी की टीम जिले के साथ मध्य प्रदेश सहित अन्य क्षेत्रों में दबिश दे रही थी। पुलिस तलाश के साथ न्यायालय में सरेंडर नहीं कर दें इसके लिए सोमवार को पुलिस की टीमें लगीं थी।
विज्ञापन

दोनों को गोपनीय ढंग से एक अधिवक्ता ने सीजेएम मीनाक्षी सिन्हा के न्यायालय में पेश किया। न्यायालय में सरेंडर किए जाने की जानकारी होने के साथ पुलिस हैरान रह गई। न्यायालय ने थाना पुलिस ने रिपोर्ट तलब करने के साथ दोनों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed