फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   tundla by election

सपा ने महाराज सिंह धनगर पर लगाया दांव

Mon, 05 Oct 2020 11:27 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
tundla by election
सपा की ओर से घो​षत प्रत्याशी महाराजसिंह धनगर। - फोटो : TUNDLA
टूंडला (फिरोजाबाद)। समाजवादी पार्टी ने सोमवार को अपने प्रत्याशी की घोषणा कर दिया। वर्ष 2017 में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान महाराज सिंह धनगर को प्रत्याशी बनाया गया था लेकिन आखिरी समय में उनकी टिकट काटकर भाजपा से सपा में शामिल हुए शिव सिंह चक को टिकट दे दी गई थी। उस दौरान महाराज सिंह चुनाव नहीं लड़ पाए थे। उपचुनाव में पार्टी ने उन्हीं पर भरोसा जताते हुए प्रत्याशी घोषित किया है।
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी ने महाराज सिंह धनगर पर कार्ड खेलते हुए पार्टी का प्रत्याशी बनाया है। महाराज सिंह धनगर को इससे पूर्व 2017 में भी प्रत्याशी बनाया गया था, किंतु चुनाव के अंतिम समय में उनकी सीट काटते हुए भाजपा से सपा में शामिल हुए पूर्व विधायक शिवसिंह चक को सपा का प्रत्याशी बनाया गया था।
विज्ञापन

इस चुनाव में सपा प्रत्याशी रहे शिव सिंह चक तीसरे स्थान पर रहे थे। भाजपा के प्रो एसपी सिंह बघेल ने भारी मतों से जीत हासिल की थी। इसके बाद शिव सिंह चक ने फिर से भाजपा का दामन थाम लिया। लोकसभा चुनाव में भाजपा से प्रो एसपी सिंह बघेल को आगरा का प्रत्याशी बनाए जाने पर टूंडला विधानसभा की सीट रिक्त चल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सपा ने महाराज सिंह धनगर को प्रत्याशी बनाया है। महाराज सिंह धनगर से फोन पर हुई वार्ता के दौरान बताया कि पार्टी हाईकमान ने उन्हें उपचुनाव के लिए प्रत्याशी घोषित कर दिया है। अब पूरी मेहनत के साथ चुनाव लड़ेंगे और जीत दर्ज करेंगे। सपा से पूर्व ही बहुजन समाज पार्टी ने अपना प्रत्याशी घोषित कर चुकी है। अभी भाजपा व कांग्रेस ने अपने पत्ते नहीं खोले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed