फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   truck driver committed suicide by hanging himself Troubled by domestic discord in Firozabad

फंदे से झूला ट्रक चालकः होली पर घर आया था, घर वालों से कहासुनी हो गई, कमरे के अंदर गया, फिर कभी नहीं निकला

Sun, 12 Mar 2023 05:22 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 12 Mar 2023 05:22 PM IST
सार

फिरोजाबाद में बोली पर घर आए ट्रक चालक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से पहले उसका अपने घर में विवाद हुआ था। पिता की मौत से तीन वर्ष की मासूम बेटी व पत्नी सहित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

विज्ञापन
truck driver committed suicide by hanging himself Troubled by domestic discord in Firozabad
ट्रक चालक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की - फोटो : istock

विस्तार

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में घरेलू कलह से परेशान ट्रक चालक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घर वालों ने देखा तो चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए। मौजूद लोग परेशान परिजनों को ढांढस बंधाते रहे।

विज्ञापन


मामला दक्षिण थाना क्षेत्र के करबला मोहल्ला का है। यहां का रहने वाला जय कुमार (28) ट्रक चालक था। वह होली में घर आया था। रविवार की रात परिजनों से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। नाराज होकर वह अपने कमरे में चला गया। यहां वह फंदा बनाकर लटक हगया। सुबह परिजनों ने शव फंदे पर लटका देखा तो उनकी चीख निकल गई। आसपास के लोग एकत्रित हो गए। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। 

विज्ञापन

परिजनों से विवाद के बाद की आत्महत्या-थानाध्यक्ष

मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। थानाध्यक्ष राजेश कुमार पांडेय का कहना है कि युवक ने फंदे पर लटककर आत्महत्या की है। उसका परिजनों से विवाद हो गया था। मृतक को तीन साल की बेटी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed