{"_id":"640db9af3987f5f5e006e363","slug":"truck-driver-committed-suicide-by-hanging-himself-troubled-by-domestic-discord-in-firozabad-2023-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"फंदे से झूला ट्रक चालकः होली पर घर आया था, घर वालों से कहासुनी हो गई, कमरे के अंदर गया, फिर कभी नहीं निकला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फंदे से झूला ट्रक चालकः होली पर घर आया था, घर वालों से कहासुनी हो गई, कमरे के अंदर गया, फिर कभी नहीं निकला
Sun, 12 Mar 2023 05:22 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sun, 12 Mar 2023 05:22 PM IST
सार
फिरोजाबाद में बोली पर घर आए ट्रक चालक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से पहले उसका अपने घर में विवाद हुआ था। पिता की मौत से तीन वर्ष की मासूम बेटी व पत्नी सहित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
ट्रक चालक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की
- फोटो : istock
विस्तार
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में घरेलू कलह से परेशान ट्रक चालक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घर वालों ने देखा तो चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए। मौजूद लोग परेशान परिजनों को ढांढस बंधाते रहे।
विज्ञापन
मामला दक्षिण थाना क्षेत्र के करबला मोहल्ला का है। यहां का रहने वाला जय कुमार (28) ट्रक चालक था। वह होली में घर आया था। रविवार की रात परिजनों से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। नाराज होकर वह अपने कमरे में चला गया। यहां वह फंदा बनाकर लटक हगया। सुबह परिजनों ने शव फंदे पर लटका देखा तो उनकी चीख निकल गई। आसपास के लोग एकत्रित हो गए। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
परिजनों से विवाद के बाद की आत्महत्या-थानाध्यक्ष
मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। थानाध्यक्ष राजेश कुमार पांडेय का कहना है कि युवक ने फंदे पर लटककर आत्महत्या की है। उसका परिजनों से विवाद हो गया था। मृतक को तीन साल की बेटी है।
विज्ञापन