{"_id":"66bfbf3c07abb3da620ff8c4","slug":"tribute-paid-to-former-prime-minister-atal-bihari-vajpayee-firozabad-news-c-169-1-sagr1022-131483-2024-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि दी
Sat, 17 Aug 2024 02:36 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Sat, 17 Aug 2024 02:36 AM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर भाजपा नेताओं ने उन्हें याद किया। अटल पार्क स्थित प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। भाजपा नेताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि सादगी के साथ मनाई। मेडिकल काॅलेज प्रांगण स्थित अटल पार्क में भाजपा नेताओं ने उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। नगर विधायक मनीष असीजा ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री ने पार्टी के साथ-साथ देश को दिशा देने का काम किया था। हम सभी को उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लें, यही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। महापौर कामिनी राठौर एवं महानगर अध्यक्ष राकेश शंखवार एवं उपसभापति श्याम सिंह यादव ने भी विचार व्यक्त किए।
इस मौके पर पूर्व विधायक ओमप्रकाश वर्मा, पूर्व महानगर अध्यक्ष सुनील शर्मा, राजेंद्र बौहरे, सत्यवीर गुप्ता, शिवमोहन श्रोत्रिय, श्रीनिवास शर्मा, रामनरेश कटरा, राधेश्याम यादव, पार्षद विजय शर्मा, भगवान दास शंखवार मौजूद थे।
-- --
राष्ट्र भक्त, कवि और राजनेता थे अटल
टूंडला। भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों ने जिला कैंप कार्यालय एटा रोड पर पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि मनाई गई। इस दौरान भाजपाइयों ने याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने कहा कि पं. अटल बिहारी वाजपेयी विलक्षण प्रतिभा के धनी थे। वे राष्ट्र भक्त, कवि, लेखक, चिंतक और राजनेता थे। उन्होंने पोखरण में परमाणु बम का प्रयोग कर विश्व पटल पर भारत की ताकत का एहसास कराया। कारगिल युद्ध में भारत ने विजय हासिल की। उन्होंने अपने अंत्योदय की अवधारणा को साकार करने का जीवन पर्यंत कार्य किया। वरिष्ठ नेता राकेश कुमार सिंह, शिवशंकर शर्मा, आकाश शर्मा, सुशील चक, महीपाल निषाद, विष्णु तिवारी, ठाकुर तेजवीर सिंह, ब्रजवीर चौहान आदि उपस्थित रहे।