{"_id":"66216b43b8d60ea63c0ccda4","slug":"transformer-burnt-for-one-and-a-half-hour-power-cut-for-ten-hours-firozabad-news-c-169-1-sagr1025-122729-2024-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: डेढ़ घंटे तक सुलगा ट्रांसफार्मर, दस घंटे गुल रही बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: डेढ़ घंटे तक सुलगा ट्रांसफार्मर, दस घंटे गुल रही बिजली
विज्ञापन
फिरोजाबाद। बोद्याश्रम रोड पर बृहस्पतिवार तड़के बिजली ट्रांसफार्मर में आग लग गई। ट्रांसफार्मर से तेल रिसने के चलते कुछ ही देर में आग के शोले फूटने लगे। करीब डेढ़ घंटे तक सुलगते रहे ट्रांसफार्मर पर अग्निशमन विभाग ने कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया। इस दौरान थाना उत्तर क्षेत्र में गश्त कर रही पुलिस क्यूआरटी टीम भी मौके पर पहुंच गई। ट्रांसफार्मर में लगी आग के कारण 400 से अधिक घरों की बिजली करीब 12 घंटे तक गुल रही। शार्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। बृहस्पतिवार की सुबह करीब पौने पांच बजे बोद्याश्रम रोड पर रखे करीब 630 केवीए ट्रांसफार्मर में आग लग गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ट्रांसफार्मर से ज्वलंनशील तरल पदार्थ का रिसाव हो रहा था। अचानक बिजली के तारों से फूटी चिंगारी के चलते ट्रांसफार्मर में आग लग गई। कई फीट ऊपर तक उठीं आग की लपटों की चपेट में आ कर बिजली के तार भी जल गए। ट्रांसफार्मर से उठ रहीं आग की लपटें देख आसपास के मकानों में रह रहे लोग दहशत में आए गए। सूचना मिलने के करीब डेढ़ घंटे बाद अग्निशमन विभाग की दमकल मौके पर पहुंची। तथा कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि इससे पूर्व बिजली विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने ट्रांसफार्मर से निकले ज्वलनशील पदार्थ पर मिट्टी डाल कर आग पर काबू पाने का प्रयास किया।
सुबह नहीं आया नलों में पानी
ट्रांसफार्मर फुंक जाने के कारण तिलकनगर, बोद्याश्रम, सुभाष कॉलोनी आदि मोहल्लों के करीब 400 घरों की बिजली गुल हो गई। हालांकि बिजली विभाग के एसडीओ और अवर अभियंता सुबह होते ही टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। करीब दस घंटे तक चली कवायद के बाद नया ट्रांसफार्मर रखवा कर बिजली आपूर्ति सुचारू की गई। वहीं इस दौरान क्षेत्रीय लोग भीषण गर्मी से जूझते दिखे।
ट्रांसफार्मर में आग की सूचना पर एक दमकल मौके पर भेजी गई थी। ट्रांसफार्मर में शॉर्टसर्किट से आग लगने का अंदेशा है। - दुर्गेश कुमार, अग्निशमन अधिकारी