{"_id":"902b911aab82df5023526db02d250dd1","slug":"trains-were-running-late-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देरी से चल रही ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देरी से चल रही ट्रेन
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Mon, 30 Nov 2015 08:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौसम के पहले घने कोहरे ने रेल संचालन को बिगाड़ दिया। कोहरे के चलते सोमवार को ट्रेन घंटों विलंब से चलीं। ट्रेनों के देरी से चलने पर यात्रियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। रेल प्रशासन ने ट्रेन चालकों को फाग स्पीड में ट्रेनें चलाने के निर्देश दिए हैं।
रविवार रात और सोमवार सुबह घने कोहरे के चलते ट्रेनों की चाल काफी प्रभावित हुई। अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली रेलखंड पर बरहन से हाथरस व अलीगढ़ से खुर्जा तक इतना घना कोहरा था कि ट्रेनों को बेहद कम स्पीड में चलाया गया। चालकों को 30 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से ट्रेनों को चलाने के निर्देश दिए। सोमवार को अप व डाउन की एक दर्जन मेल, एक्सप्रेस ट्रेनें तीन से सात घंटे देरी से चलीं। ट्रेनों के इंतजार में यात्रियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा।
दिल्ली की ओर जाने वाली ट्रेन
ब्रह्मपुत्र मेल, श्रमशक्ति एक्सप्रेस, गरीबरथ एक्सप्रेस, संगम एक्सप्रेस, ऊंचाहार एक्सप्रेस, फरक्खा, ब्रह्मपुत्र एक्सप्रेस, पूर्वा अवध एक्सप्रेस, इलाहाबाद-मथुरा एक्सप्रेस, मरुधर एक्सप्रेस, मगध एक्सप्रेस, गोहाटी एक्सप्रेस, सियालदा-अजमेर, गोमती एक्सप्रेस, महानंदा एक्सप्रेस, एनई एक्सप्रेस, कालका मेल, मूरी एक्सप्रेस, जोगवनी एक्सप्रेस, हाबड़ा-जोधपुर एक्सप्रेस आदि ट्रेनें देरी से चल रही हैं।
विज्ञापन
कानपुर की ओर जाने वाली ट्रेनें-
अजमेर-सियालदा, नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस, शताब्दी एक्सप्रेस, जोधपुर-हावड़ा एक्सप्रेस, नीलांचल एक्सप्रेस, अजमेर-सियादा एक्सप्रेस, जोगवनी एक्सप्रेस, मूरी एक्सप्रेस, कालका मेल, नार्थईस्ट एक्सप्रेस, पूर्वा एक्सप्रेस, मगध एक्सप्रेस आदि ट्रेनें देरी से चल रही हैं।