फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Training to the pradhans

प्रधानों को दिया गया प्रशिक्षण

Sat, 06 May 2017 11:29 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद Updated Sat, 06 May 2017 11:29 PM IST
विज्ञापन
Training to the pradhans
ग्राम प्रधानों को प्रशिक्षण दिया गया।

विज्ञापन
ग्राम पंचायत विकास योजना के तहत ब्लाक क्षेत्र की चार न्याय पंचायतों के प्रधानों को दो दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में किसानों जन सहभागिता से गांवों के विकास की योजना बनाने के गुर सिखाए गए। ग्राम पंचायत पचवा में प्रधानों को कार्ययोजना बनाकर दिखाई गई। एडीओ पंचायत रामरक्षपाल सिंह ने जाजूमई, स्यौंडा, अतुर्रा एवं खेरिया पटीकरा न्याय पंचायत के प्रधानों एवं प्रत्येक ग्राम पंचायत के पांच सदस्यों को ग्राम पंचायत विकास योजना के तहत प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में प्रधानों को बताया गया कि कार्ययोजना बनाते समय जन सहभागिता जरूरी है। कार्ययोजना को घर पर बैठकर बनाने के स्थान पर ग्रामीणों के साथ खुली बैठक में बनाएं। ग्रामीणों के विचारों को भी कार्ययोजना में जोडे़ं। वहीं गांव में कौन-कौन से कार्य पहले एवं प्राथमिकता के आधार होने है? की सूची बनाएं। लोगों को पीने का पानी मुहैया कराने के लिए नल लगाने के साथ रीबोर पर भी ध्यान दें। गांवों में होने वाले जलभराव की समस्या को रोकने के लिए नाली के निर्माण के लिए ग्रामीणों का सहयोग लें। ग्राम पंचायत पचवा में प्रधानों को गलियों में घुमाकर कार्ययोजना बनाकर दिखाई गई। प्रधानों ने भी नए अनुभव से काफी कुछ सीखा। प्रशिक्षण के दौरान वीडीओ सुनील यादव, महेश शाक्य, निर्मल यादव, राजेश यादव, आदित्य, रिषभ के साथ क्षेत्र के प्रधान एवं ग्राम पंचायत सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed