फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Traffic system derailed, jam on Subhash Tiraha and service road

Firozabad News: पटरी से उतरी ट्रैफिक व्यवस्था सुभाष तिराहा व सर्विस रोड पर लगा जाम

Tue, 27 Dec 2022 11:49 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 27 Dec 2022 11:49 PM IST
विज्ञापन
Traffic system derailed, jam on Subhash Tiraha and service road
जलेसर रोड चौराहे से कोटला चुंगी चौराहे तक मंगल बाजार लगने के दौरान सर्विस रोड पर लगा जाम और लगी वा? - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। जाम से राहगीरों के साथ दुकानदारों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा। वाहन चालक ट्रैफिक लाइटों का भी पालन करते दिखाई नहीं दिए। जाम खुलवाने को पुलिसकर्मी प्रयास करते दिखाई दिए। सर्विस रोड पर जाम की समस्या देर शाम तक बनी रही।
विज्ञापन

ओवरब्रिज के नीचे जहां मंगलवार बाजार लगता है। जिस कारण सर्विस रोड के साथ क्लब चौराहा और कोटला चुंगी चौराहा पर जाम लग जाता है। मंगलवार को बाजार लगने के साथ ही दोपहर बाद सर्विस रोड की यातायात व्यवस्था पूरी तरह से पटरी से उतर गई। सर्विस रोड पर लगे जाम के कारण कोटला चुंगी चौराहा और क्लब चौराहा पर भी जाम लग गया। इससे राहगीरों को दिन भर दिक्कत का सामना करना पड़ा। जाम से बचने के लिए गली मोहल्लों से होकर गुजरने के लिए विवश दिखाई दिए। जाम की समस्या देर शाम तक बनी रही। कोटला चुंगी और क्लब चौराहा पर पुलिसकर्मी भले ही जाम खुलवाने का प्रयास करते दिखाई दिए हो, लेकिन सर्विस रोड पर लगे जाम को खुलवाने के लिए पुलिसकर्मी कोई पहल करते दिखाई नहीं दिए।
विज्ञापन

दोपहर करीब 12 बजे सुभाष तिराहा पर भी जाम लग गया। आगरा और शिकोहाबाद से आने वाले वाहन चालकों द्वारा ट्रैफिक नियमों का पालन नहीं किया जा रहा था। जिसके चलते हाईवे के साथ सुभाष तिराहा से बस स्टैंड के गेट तक वाहनों की कतारें लगी दिखाई दी। इससे लोगों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed