फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Traders opposed the imposition of the new tax.

Firozabad News: नया टैक्स लगाने का व्यापारियों ने किया विरोध

Fri, 09 Oct 2026 12:01 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Fri, 09 Oct 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
Traders opposed the imposition of the new tax.
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल ने यूपीआई टैक्स के विरोध में डीएम को ज्ञापन सौंपते जिलाध्यक्ष - फोटो : उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल ने यूपीआई टैक्स के विरोध में डीएम को ज्ञापन सौंपते जिलाध्यक्ष अनिल मैनेजर। स्रोत स्वयं
फिरोजाबाद। यूपीआई भुगतान पर व्यापारियों से 0.4 प्रतिशत एमडीआर काटे जाने के विरोध में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष अनिल मैनेजर के नेतृत्व में डीएम संतोष शर्मा को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने इस टैक्स को तत्काल वापस लिए जाने की मांग की।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष अनिल मैनेजर ने इस नए टैक्स का विरोध करते हुए कहा कि यह नया टैक्स व्यापारियों की मुसीबत बढ़ाने का काम करेगा। प्रदेश सरकार को चाहिए कि यह नया टैक्स तत्काल वापस लिया जाए। क्योंकि प्रदेश के व्यापारी इस नए टैक्स से सहमत नहीं है। उन्होंने कहा कि यह नया टैक्स कैश लेन-देन को बढावा देगा। इससे लूटपाट की घटनाओं के साथ-साथ अराजकता को बढ़ावा मिलेगा। डीएम संतोष कुमार शर्मा को ज्ञापन सौंपने वालों में महानगर अध्यक्ष अनुज भारद्वाज, अजय मित्तल, अरुण गुप्ता, अजहरुद्दीन, मोहम्मद शाहिद, सियाराम प्रजापति, डॉ अखिलेश शर्मा, दिनेश विशिष्ट, प्रवीन गुप्ता आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed