{"_id":"5e4836c48ebc3e6a9a0fea09","slug":"tower-firozabad-news-agr4296879184","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे में टावर पर चढ़ा व्यक्ति, पुलिस रही परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशे में टावर पर चढ़ा व्यक्ति, पुलिस रही परेशान
विज्ञापन
tower
- फोटो : TUNDLA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टूंडला। शराब के नशे में शनिवार दोपहर को एक युवक मोबाइल टॉवर पर चढ़कर हंगामा करने लगा। सूचना पर एसडीएम, सीओ सहित फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। लगभग तीन घंटे की मशक्कत के बाद उसे नीचे उतारा जा सका।
शनिवार दोपहर करीब दो बजे नगर के एटारोड स्थित राधानगर निवासी तेजवीर 45 पुत्र महाराज सिंह अचानक घर के पास ही लगे मोबाइल टावर पर चढ़ कर गाली-गलौज करने लगा। इस पर वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर सीओ अजय चौहान, चार्ज थाना प्रभारी प्रभाकर सागर फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए और आरोपी को उतारने का प्रयास किया।
इसके साथ फायर बिग्रेड की गाड़ी को भी बुलाया गया। कर्मचारियों के चढ़ने पर वह कूदने की धमकी देने लगा। करीब तीन घंटे बाद उसे समझा-बुझाकर नीचे उतरवाया गया। लोगों ने बताया कि तेजवीर शराब पीने का आदी है। आए दिन पत्नी के साथ झगड़ा करता है। शनिवार को भी उसने पत्नी से झगड़ा कर वह टॉवर पर चड़ गया था।
विज्ञापन
टावर पर चढ़ा युवक नशे का आदी है। शनिवार को घर में झगड़ा करने के बाद वह टॉवर पर चढ़ गया था। जिसे समझा-बुझाकर सकुशल नीचे उतारा गया।
प्रभाकर सागर
चार्ज थाना प्रभारी, टूंडला