{"_id":"612bce078ebc3e5fa0785393","slug":"today-kanhaiya-was-born-at-home-the-temple-was-decorated-firozabad-news-agr505513495","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज घर घर जन्में कन्हैया, सज गए मंदिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज घर घर जन्में कन्हैया, सज गए मंदिर
विज्ञापन
कृष्ण जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर सदर बाजार स्थित दुकान से पोशाक एवं पालना की खरीददारी करती मह?
- फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर सोमवार को घर-घर और शहर के मंदिरों में कन्हाई जन्म लेंगे। कान्हा का जन्मोत्सव मनाने के लिए रविवार को घर-घर में तैयारियां की गईं। मंदिरों को भी सजाया गया है। मंदिरों को गुब्बारों से सजाया गया। बाजारों में भी भीड़ देखने को मिली। लोग कान्हा के लिए नए कपड़े खरीद रहे थे, तो कोई कान्हा का मुकुट और झूला आदि लेता दिखाई दिया। कान्हा के जन्मोत्सव को लेकर लोगों में काफी उत्साह दिखाई दे रहा था।
शहर के प्रमुख राधाकृष्ण मंदिर, कृष्णपाड़ा स्थित द्वारिकाधीश मंदिर, मोहल्ला दुली स्थित राधा मोहन मंदिर के साथ गांधी पार्क स्थित क्षेत्रीय मंदिर के साथ अन्य मंदिरों में रविवार को तैयारियां होती दिखाई दे रही थी। कान्हा के लिए नए कपड़े और मुकुट झूला के साथ अन्य सामान की खरीददारी का दौर देरशाम तक जारी रहा।
कोटला रोड एसआरके पीजी कालेज, शास्त्री मार्केट व छोटा चौराहा पर बाजार भी पूरी तरह से सजा नजर आया। लोग खरीददारी करने में व्यस्त दिखाई दे रहे थे तो दुकानों पर अच्छी खासी भीड़ दिखाई दी। बजरिया स्थित किराना बाजार में भी त्योहार की रौनक दिखाई दी। कान्हा के जन्मदिन पर उपवास रखने के लिए भी लोग मेवा आदि की खरीददारी करने में लगे हुए थे। केला, सेवा और खीरे के दामों में भी तेजी देखी गई।
विज्ञापन
कसबा खैरगढ़ स्थित राधाकृष्ण मंदिर पर भी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। रमेश चंद्र वर्मा ने बताया कि जन्माष्टमी मनाने के लिए तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। मंदिर में विराजमान राधा कृष्ण को नई पोशाक धारण कराई जाएगी। शाम को महाआरती के साथ प्रसाद का वितरण किया जाएगा।
इस बार अफगानिस्तान में आए संकट के कारण सभी प्रकार के मेवा मंहगा हो गए हैं। मेवे पर महंगाई के कारण इस बार लोग मेवे को महज नाममात्र का ले रहे हैं। बजरिया स्थित किराना व्यापारी आलोक ने बताया कि छुआरे के दाम 250 रुपये प्रतिकिलो तक पहुंच गए हैं। जबकि पहले 180 रुपये किलो तक दो सप्ताह पहले तक थे। चीनी के दाम भी 40 रुपये जा पहुंचे हैं। दो सप्ताह पहले चीनी 36 रुपये प्रतिकिलो तक थी। नारियल, मखाना, किशमिस, चिरौंजी, काजू आजि के दामों में भी पचास से लेकर सौ रुपये किलो तक का इजाफा हो गया है।