फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Today is the last Monday of Shravan month, a flood of faith will surge in Shiva temples

Firozabad News: श्रावण मास का अंतिम सोमवार आज, शिवालयों में उमड़ेगा आस्था का सैलाब

Mon, 04 Aug 2025 12:03 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Mon, 04 Aug 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
Today is the last Monday of Shravan month, a flood of faith will surge in Shiva temples
फिरोजाबाद। श्रावण मास के अंतिम सोमवार पर शिवालयों में आस्था का सैलाब उमड़ेगा। मंदिरों में तड़के पांच बजे से पूजा अर्चना के साथ गंगाजल से अभिषेक करते कावड़ियां नजर आएंगे। अंतिम सोमवार के दिन डाक कांवड़ियों की भारी भीड़ रहेगी। शिवालयों में पूजा के साथ प्रसाद बांटने का भी क्रम चलता रहेगा। शहर से लेकर ग्रामीण अंचल तक के मंदिरों में पूजा के साथ भजन कीर्तन, भव्य फूल बंगला सजाने का क्रम चलेगा। सांती में भी अंतिम सोमवार होने के कारण काफी भीड़ रहेगी। श्रावण मास के प्रत्येक सोमवार पर शिवालयों में शिव भक्तों की भीड़ रही। श्रावण मास के अंतिम सोमवार पर श्रद्धालु भगवान शिव की पूजा कर मनौतियां मांगेंगे। कांवड़ लेने गए श्रद्धालुओं के परिजन सांती तो किसी का परिवार बटेश्वर धाम पर गंगाजल से भगवान भोलेनाथ का अभिषेक करेगा। कांवड़ियों के जत्थों के निकलने का क्रम रविवार दोपहर बाद से प्रारंभ हो गया था। यह देररात्रि तक चलता रहा। कावड़ियों की टोली निकलने के कारण मार्गों पर हर-हर महादेव के जयकारे गूंज रहे थे। मध्य प्रदेश सहित अन्य राज्यों में जाने वाले कांवड़िये गंगाजल भरकर शिकोहाबाद एटा रोड और आगरा के टूंडला-एटा रोड से होकर निकले। कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए चौराहों पर पुलिस फोर्स तैनात किया था। मंदिरों में भव्य सजावट की जा रही थी। इधर गल्ला मंडी प्रांगण स्थित प्राचीन रामेश्वर महादेव मंदिर, प्राचीन मोहल्ला गंज स्थित श्री सिद्धेश्वरनाथ महादेव मंदिर, रमणेश्वर महादेव मंदिर, गोपाल आश्रम स्थित चिंताहरण महादेव मंदिर, शिव बजरंग वाटिका रसूलपुर सहित शहर के अन्य शिवालयों में तैयारी होती दिखाई दी। इसके साथ मोहल्ला दुली स्थित श्री राधामोहन महाराज मंदिर में स्थित पंचमुखी महादेव मंदिर में गंगाजल, दुग्धाभिषेक के साथ भव्य फूल बंगला सजाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed