फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Ticket-checking staff in Tundla honored for outstanding work.

Firozabad News: टूंडला में उत्कृष्ट कार्य करने वाले टिकट जांच कर्मियों को मिला सम्मान

Wed, 08 Jul 2026 02:16 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Wed, 08 Jul 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
Ticket-checking staff in Tundla honored for outstanding work.
109, प्रयागराज में उत्कृष्ठ कार्य करने वाले टिकट जांच दल के सदस्यों को सम्मानित करते वरिष्ठ वा​ - फोटो : Department
टूंडला। बिना टिकट और अनियमित यात्रा करने वाले रेल यात्रियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले रेल कर्मियों (टिकट जांच दल) का हौसला बढ़ाया गया। मंगलवार को जून माह में सराहनीय और उत्कृष्ट कार्य करने वाले टिकट जांच दल के सदस्यों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन


प्रयागराज मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक हरिओम के निर्देश पर मंडल में निरंतर सघन टिकट जांच अभियान चलाया जा रहा है। उत्कृष्ट कार्य करने वाले टूंडला के डिप्टी सीआईटी लज्जाराम मीणा, राम लखन मीना, सुजीत कुमार सिंह और फिरोजाबाद की एसटीई ममता रानी सहित अन्य रेल कर्मियों को उनकी कर्तव्यनिष्ठता के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान मंडल वाणिज्य प्रबंधक अंकित अग्रवाल, पंकज कुमार त्रिपाठी तथा सहायक वाणिज्य प्रबंधक/टिकट चेकिंग अम्बरीश कुमार राय सहित रेलवे के कई अन्य अधिकारी और कर्मचारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed