फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Thunderstorms accompanied by rain brought relief from the heat

Firozabad News: गरज के साथ बरसे बादल, गर्मी से मिली राहत

Tue, 02 Jun 2026 11:06 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Tue, 02 Jun 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
Thunderstorms accompanied by rain brought relief from the heat
फिरोजाबाद। जिले में सोमवार रात और मंगलवार तड़के जिले में मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। आसमान में बादलों की तेज गरज के साथ हुई बारिश ने भीषण गर्मी से राहत दिला दी। बदले मौसम के कारण तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है, जिससे पारा गिर गया। मंगलवार को अधिकतम 37.45 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 28.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन

सोमवार रात से शुरू हुए तेज हवाओं के दौर के बाद मंगलवार तड़के करीब तीन बजे अचानक काली घटाएं छा गईं और तेज बारिश शुरू हो गई। इसके चलते सुबह के वक्त मौसम इतना सुहावना हो गया कि लोगों को एसी और कूलर तक बंद करने पड़े। हालांकि, दिन चढ़ने के साथ धूप खिलने से शाम को उमस का असर फिर बढ़ गया।
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिक डॉ. ओमकार सिंह यादव ने बताया कि जून के महीने में यह हल्की बारिश किसानों के लिए काफी लाभदायक है। किसान अब अपने खेतों की जुताई कर आगामी फसलों की तैयारी शुरू कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि, इस मानसूनी हलचल का दूसरा पहलू भी सामने आया है। तेज आंधी और हवाओं के चलने के कारण आम की फसल टूटकर गिर गई। खेतों में खड़ी तरबूज और खरबूजे की फसल में पानी भरने से फलों की मिठास कम होने की आशंका है।

मौसम विभाग के अनुसार, पिछले चार दिनों से चल रही तेज हवाओं का यह सिलसिला अभी पूरी तरह थमा नहीं है। आज और कल भी जनपद में मौसम का रुख ऐसा ही रहेगा, जहां आसमान में कभी धूप तो कभी बादलों की आवाजाही बनी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed