{"_id":"67ae319159b30629270163a9","slug":"three-policemen-including-outpost-in-charge-present-in-line-firozabad-news-c-169-1-sagr1021-142660-2025-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: चौकी प्रभारी समेत तीन पुलिसकर्मी लाइन हाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: चौकी प्रभारी समेत तीन पुलिसकर्मी लाइन हाजिर
Thu, 13 Feb 2025 11:23 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Thu, 13 Feb 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
शीशग्रान कब्रिस्तान में इबादत करता अकीदतमंद। संवाद
फिरोजाबाद। चरस की बिक्री करने वाले तीन लोगों के विरुद्ध कार्रवाई नहीं करने पर एसएसपी ने थाना मटसेना क्षेत्र के दबरई पुलिस चौकी के प्रभारी और दो पुलिस कर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया। वहीं भाजपा के मंडल महामंत्री से अभद्रता करने के मामले में फरिहा थाने में तैनात सिपाही को भी लाइन हाजिर किया गया है।
मटसेना क्षेत्र के गांव बजेहरा निवासी एक व्यक्ति का गांव के ही एक परिवार से जमीन का विवाद चल रहा है। व्यक्ति जमीन पर किसी भी तरह से कब्जा करने के प्रयास में थे। इसके लिए उन्होंने दबरई पुलिस पर तैनात चौकी प्रभारी सुधीर कुमार और कांस्टेबल अक्षय और सोनवीर से संपर्क साधा। इन तीनों पुलिस कर्मियों ने राजनीतिक विरोधी दो लोगों को गांजा बेचने के झूठे आरोप में पकड़ कर चौकी पर लाए। इसकी जानकारी पर एसएसपी सौरभ दीक्षित ने जांच कराई तो पता चला कि पुलिस कर्मियों ने गांव के कुछ अन्य गाजा तस्करों से गांजा लेकर इन दोनों को फंसाया था।