फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Three municipalities of the district, four panchayats got four and a half crore rupees

जिले की तीन पालिका,चार पंचायतों को मिले पौने चार करोड़ रुपये

Sat, 25 Sep 2021 11:51 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 25 Sep 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Three municipalities of the district, four panchayats got four and a half crore rupees
फिरोजाबाद। जिले की तीन पालिकाओं एवं चार नगर पंचायतों को विकास कार्य कराने को 15 वें वित्त से करीब पौने चार करोड़ की धनराशि शासन ने जारी कर दी है। इस धनराशि के आने के साथ नगर निकायों ने विकास कार्य कराने का खाका खींचना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

शासन ने जिले की तीन पालिका सिरसागंज, टूंडला एवं शिकोहाबाद को पौने दो करोड़ रुपये तथा चार नगर पंचायत जसराना, फरिहा, एका एवं मक्खनपुर को एक करोड़ से अधिक धनराशि आवंटित की है। धनराशि जारी होने की जानकारी होने के साथ सभी नगर निकायों ने विकास कार्यों के प्रस्ताव तैयार करने प्रारंभ कर दिए। नए निकायों नगर पंचायत मक्खनपुर एवं एका को 15वें वित्त में अधिक धनराशि दी है। इनकी धनराशि फरिहा एवं जसराना नगर पंचायत के सापेक्ष अधिक है। निकायों को धनराशि जारी होने के साथ यहां विकास कार्य कराए जा सकेंगे।
विज्ञापन

निकायवार धनराशि का विवरण
निकाय मिली धनराशि
सिरसागंज पालिका -4406468
टूंडला पालिका -7546993
शिकोहाबाद पालिका -15179552
एका नगर पंचायत -4472597
फरिहा नगर पंचायत -1146820
जसराना नगर पंचायत -1748900
मक्खनपुर नगर पंचायत -3182425
नगर निकायों को 15वें वित्त आयोग की संस्तुतियों के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए बुनियादी अनुदान की प्रथम किश्त जिले की तीन पालिका एवं चार नगर पंचायतों को जारी की है। अवमुक्त धनराशि से कराए जाने वाले कार्यों के प्रस्ताव समिति के अनुमोदन के लिए सभी नगर निकायों के ईओ को पत्र भेजा है। ताकि विकास कार्य कराए जा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

आदित्य प्रकाश श्रीवास्तव, एडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed