फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Three miscreants arrested for stealing from goldsmith's shop in Narkhi

नारखी में स्वर्णकार की दुकान से चोरी करने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार

Wed, 02 Feb 2022 12:21 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 02 Feb 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Three miscreants arrested for stealing from goldsmith's shop in Narkhi
फिरोजाबाद। सोमवार रात उत्तर थाना पुलिस ने नारखी में स्वर्णकार की दुकान से चोरी की घटना को अंजाम देने वाले तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया। इनके पास से 15 हजार रुपये और चोरी किए गए आभूषण व तमंचे, कारतूस बरामद किए हैं। बदमाशों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

एसपी सिटी मुकेश चंद्र मिश्र ने बताया कि सोमवार रात उत्तर थाना प्रभारी संजीव दुबे ने चेकिंग के दौरान तीन चोरों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए बदमाश अभिषेक कुमार सविता निवासी जौंधरी थाना नारखी, पुष्पेंद्र उर्फ चटुआ निवासी गली नंबर पांच टापापैठ काली मंदिर के पास उत्तर व रोहित शंखवार निवासी रामकृष्ण नगर गली नंबर तीन थाना उत्तर का रहने वाला बताया है।
विज्ञापन

बदमाशों के पास से तीन तमंचा, सोने-चांदी के आभूषणों के साथ 15 हजार रुपये और एक ई रिक्शा भी बरामद किया है। पूछताछ के दौरान बदमाशों ने बताया कि उन्होंने नारखी थाना क्षेत्र के गांव जौंधरी में स्वर्णकार अनिल कुमार की दुकान से करीब तीन लाख 75 हजार रुपये की कीमत के आभूषण चोरी किए थे। आठ अंगूठी, एक जोड़ी पायल, एक ईरिक्शा भी बरामद किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ उत्तर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है। थानाध्यक्ष उत्तर संजीव दुबे ने बताया के बदमाश ई रिक्शा से जा रहे थे। तभी उनको जलेसर रोड से गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed