फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Three killed in bus-truck collision on Agra Lucknow Expressway

UP: नींद में थे बस यात्री..धमाके से खुली आंखें, एक्सप्रेसवे पर पड़ीं खून से लथपथ लाशें; मंजर देख कांप गई रूह

Sat, 28 Jun 2025 07:35 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: अरुन पाराशर Updated Sat, 28 Jun 2025 07:35 PM IST
सार

बस और ट्रक की टक्कर के बाद तेज धमाके की आवाज सुनाई दी।  बस के अंदर बैठे यात्री सीट से गिर पड़े। कुछ यात्रियों के हल्की चोटें भी आई थीं। घटना के बाद यात्रियों में चीख-पुकार मच गई थी।

विज्ञापन
Three killed in bus-truck collision on Agra Lucknow Expressway
हादसे का शिकार हुई बस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

कोई अपने घर जा रहा था, तो कोई रिश्तेदारी में। यात्री गहरी नींद में थे। तभी अचानक एक्सप्रेसवे पर जोरदार धमाके की आवाज हुई। परिचालक साइड में चालक के केबिन में बैठे तीन यात्रियों की मौत हो गई। अन्य सवारियों में चीख-पुकार मच गई। एक्सप्रेसवे पर हुई घटना के बाद पहुंची यूपीडा की टीम ने सभी को बस से बाहर निकाला।
विज्ञापन


शनिवार तड़के साढ़े तीन बजे करीब आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर तेजगति से वाहन दौड़ रहे थे। सवारियों को लेकर निजी बस जैसे ही नगला खंगर क्षेत्र में पहुंची। तभी आगे जा रहे टाइल्स से भरे ट्रक में जा टकराई। पुलिस के अनुसार जिस समय यह घटना घटी, अधिकांश यात्री गहरी नींद में थे। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-UP: बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या!...खेत में मिली लाश, सीसीटीवी फुटेज में दिखा कुछ ऐसा; जांच में जुटी पुलिस
विज्ञापन
विज्ञापन

 

कुछ यात्री चालक की केबिन में बैठे हुए थे। जैसे ही टक्कर हुई। बस के अंदर बैठे यात्री सीट से गिर पड़े। कुछ यात्रियों के हल्की चोटें भी आई थीं। घटना के बाद यात्रियों में चीख-पुकार मच गई थी। इतना ही नहीं किसी को कुछ समझने का मौका नहीं मिला। बस के अंदर बैठीं अन्य सवारियों को भी चोटें आई हैं। भीषण हादसे में घायल हुई अन्य सवारियों को प्राथमिक उपचार दिलवाते हुए दूसरी बस से गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया।

ऐसे हुआ था हादसा
सवारी लेकर जालौन जा रही प्राइवेट बस आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर टाइल्स से भरे ट्रक में पीछे से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस में बैठे तीन यात्री शीशा तोड़कर एक्सप्रेस-वे पर गिर पड़े। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में तीन लोग घायल हुए हैं। यूपीडा एवं नगला खंगर पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज इटावा भिजवाया है।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed