फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Threats to kill for opposing hate speech, case against 12 people

Firozabad News: अभद्रभाषा का विरोध करने पर जान से मारने की धमकी, 12 लोगों पर केस

Fri, 10 Mar 2023 07:43 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Fri, 10 Mar 2023 07:43 PM IST
विज्ञापन
Threats to kill for opposing hate speech, case against 12 people
अभद्रभाषा का विरोध करने पर जान से मारने की धमकी, 12 लोगों पर केस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। घर के दरवाजे पर अभद्रभाषा का विरोध करने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पीड़ित की तहरीर पर उत्तर पुलिस ने पांच लोगों को नामजद करते हुए दस से 12 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया है। पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई करने की बात कह रही है।

उत्तर थाना पुलिस को दी गई तहरीर में पीड़ित राजन सिंह का कहना है कि वह सुरेश नगर ककरुऊ कोठी क्षेत्र में निवास करता है। सुबह करीब साढ़े दस बजे वह घर पर था। तभी वीरु, संजय यादव, शिव शंकर, कौशल, राज कुमार निवासी ककरुऊ अपने साथ दस से 12 अज्ञात लोगों को लेकर पहुंचा। घर के दरवाजे पर खड़ा होकर अभद्र भाषा का प्रयोग करने लगा। इस बीच मोहल्ले के लोग एकत्रित हुए तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने वीरु, संजय यादव, शिव शंकर, कौशल और राजकुमार को नामजद करते हुए दस से 12 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया है। थानाध्यक्ष उत्तर नरेंद्र कुमार शर्मा का कहना है कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed