फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Threatening to kill , firing

चौथ न देने पर जान से मारने की धमकी, फायरिंग

Sat, 31 Jan 2015 11:16 PM IST
Updated Sat, 31 Jan 2015 11:16 PM IST
विज्ञापन
 रामगढ़ क्षेत्र के मोहल्ला अब्बासनगर के युवक की दबंगों ने पिटाई कर दी। मोहल्ले के लोगों ने विरोध किया तो दबंगों ने फायरिंग कर दी। फायरिंग से क्षेत्र में दहशत फैल गई। बाद में, लोगों को एकत्रित होता देखकर आरोपी भाग खड़े हुए। उधर, पुलिस द्वारा कार्रवाई न किए जाने पर क्षेत्रीय लोगों में आक्रोश है।
विज्ञापन



अब्बासनगर निवासी शहंशाह के भाई अजरुउद्दीन ने बताया कि कुछ दिनों पूर्व रात के समय एक युवक को पकड़ लिया गया था। उससे चोरी का माल भी बरामद किया गया था। युवक को पुलिस को सौंपा गया था। इस पर आरोपी उसके परिवार से रंजिश मानता है। पीड़ित अजरुउद्दीन का आरोप है कि कुछ दिन पूर्व आरोपियों ने फोन पर धमकी देते हुए 50 हजार रुपये की मांग की। रुपये न देने पर जान से मारने की धमकी भी दी। पैसा नहीं देने पर ही शुक्रवार को दबंगों ने घर पर धावा बोला। घर पर अजहरुद्दीन के नहीं मिलने पर दबंगों ने भाई शहंशाह को पीट दिया।
विज्ञापन




शोरगुल सुनकर मोहल्ले के लोग जाग गए और एकत्रित हुए तो आरोपी फायरिंग करते हुए भाग गए। जानकारी पर पीड़ित ने पुलिस को सूचित किया लेकिन कोई सुनवाई नहीं की गई। शनिवार को पीड़ित ने सीओ सिटी राजेश चौधरी को घटनाक्रम की जानकारी देते हुए चौथ मांगने की रिकॉर्डिंग सुनाई। सीओ सिटी राजेश चौधरी ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed