फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Thousands participated in the flag flying

तिरंगा यात्रा में हजारों ने किया प्रतिभाग

Sat, 28 Jan 2017 01:11 AM IST
Amar Ujala
Amar Ujala Updated Sat, 28 Jan 2017 01:11 AM IST
विज्ञापन
Thousands participated in the flag flying
त‌िरंगा यात्रा - फोटो : Amar Ujala

विज्ञापन
गणतंत्र दिवस पर नगर में तिरंगा यात्रा निकाली गई। हर वाहन, दुकान और घर पर लहराते तिरंगे, गुब्बारे देशप्रेम की छठा बिखेर रहे थे। तिरंगा यात्रा में नगर के सामाजिक, राजनीतिक संगठनों और विद्यार्थियों ने भाग लिया। हजारों की भीड़ यात्रा में शामिल रही। जगह-जगह पुष्पवर्षा कर तिरंगा यात्रा का स्वागत किया।
मोहम्मदाबाद से तिरंगा यात्रा का शुभारंभ हुआ। यात्रा में युवा बाइक, ट्रैक्टर, कार, जीप के अलावा ऊंट, घोड़े पर सवार लोग तिरंगा लहराते हुए चल रहे थे। वहीं आरएसएस के नरेंद्र झा नेतृत्व में भारत माता की भव्य झांकी एक बग्गी में सजाई। साथ ही सामाजिक संस्था परख, छात्र इकाई एबीवीपी, हिंदू जागरण मंच, व्यापारी तिरंगा लिए चल रहे थे। स्कूल-कालेज के छात्र-छात्राएं भी शामिल रहे।
विज्ञापन

तिरंगा यात्रा मोहम्मदाबाद से शुरू होकर सुभाष चौराहा, सब्जी मंडी, भर्रा, भारत माता चौक पर पहुंची। यहां भारत माता की प्रतिमा पर देश भक्तों ने माल्यार्पण किया। इसके बाद यात्रा बिहारी, विलास, बल्देव रोड, मुख्य बाजार होते हुए दीपा का चौराहा पर पहुंची। यात्रा का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। तिरंगा यात्रा में जयजीव पाराशर, द्विजेन्द्र विक्रम सिंह परमार, दुष्यंत  जादौन, राजीव गुप्ता, महीपाल नौहवार, महेश चंदानी, मनोज धाकरे, रोहित  कटियार, गौरे चौधरी, ललित जैन, दिनेश गुप्ता आदि मौजूद रहे। लंबे काफिले के चलते सुभाष चौराहे से लेकर, दीपा का चौराहे तक करीब डेढ़ किमी लंबा जाम लगा रहा।  
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो-टूंडला में निकाली गयी तिरंगा यात्रा मेें शामिल विविध राजनैतिक, सामाजिक संगठन व शामिल हजारों लोग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed