फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Third gender ruckus at Subhash Tiraha for deducting the challan of the vehicle

गाड़ी का चालान कटने पर सुभाष तिराहा पर थर्ड जेंडर का हंगामा

Wed, 30 Jun 2021 11:07 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jun 2021 11:07 PM IST
विज्ञापन
Third gender ruckus at Subhash Tiraha for deducting the challan of the vehicle
हंगामे के दौरान आक्रोशित थर्ड जेंडर को समझाते ट्रेफिक पुलिसकर्मी व यातायात प्रभारी - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। सुभाष तिराहे पर चेकिंग के दौरान ट्रैफिक पुलिस ने एक किन्नर की कार का चालान कर दिया। पुलिस की कार्रवाई से आक्रोशित किन्नरों ने सुभाष तिराहे पर हंगामा कर दिया। इस दौरान मार्ग पर जाम लगा दिए गए और किन्नरों ने अपने कपड़े उतार दिए। हंगाता होता देखकर भीड़ एकत्रित हो गई। मामला बढ़ता देख पुलिस बैकफुट पर आ गई। चालान माफ करने की बात कहकर टीएसआई ने मामले को शांत कराया। इसके बाद किन्नर शांत हुए।
विज्ञापन

नगर के सुभाष तिराहे पर एक कार में किन्नर सवार होकर आए। इस दौरान ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने कार का ई-चालान कर दिया। इसकी जानकारी लगते ही कार में सवार किन्नरों ने विरोध शुरू कर दिया। इस बीच पुलिस और किन्नरों में जमकर नोकझोंक हुई। इसके बाद किन्नरों ने हंगामा करते हुए सुभाष तिराहे पर जाम लगा दिया। शिकोहाबाद-आगरा मार्ग के दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गईं। आक्रोशित किन्नरों ने चौराहे पर ही कपड़े उतार दिए। मामला बढ़ता देखकर टीएसआई भइयालाल भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने आक्रोशित किन्नरों को समझाने की कोशिश की। किन्नरों का आरोप था कि वे शिकोहाबाद से दवा लेने कार से आए थे। चालक ने गाड़ी को किनारे खड़ा किया था। इससे कोई यातायात व्यवस्था बाधित नहीं हो रही थी। इसके बावजूद गाड़ी का चालान कर दिया। टीएसआई भैयालाल का कहना है कि गाड़ी बीच सड़क खड़ी थी। इसलिए चालान किया गया था। हालांकि बाद में टीएसआई ने चालान माफ करने की बात कहकर मामले को शांत कराया और जाम खुलवाया। इस दौरान एक घंटे तक सुभाष तिरो पर अफरातफरी का माहौल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed